Tejas Networks Shares: वायरलाइन और वायरलेस नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर आज रॉकेट की स्पीड से उछल पड़े और 20% उछल पड़े और अपर सर्किट पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी के इस ऐलान पर आई कि उसका एनईसी कॉरपोरेशन के साथ एक एग्रीमेंट हुआ है। इस एग्रीमेंट ने शेयरों की चमक बढ़ा दी। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा तो उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते भाव अब भी काफी मजबूत बने हुए हैं। आज बीएसई पर यह 17.13% की बढ़त के साथ ₹372.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 20% उछलकर ₹381.45 के अपर सर्किट पर पहुंच गया था।
