Tejas Networks के शेयरों में 20% की मजबूत रैली, 4G बिजनेस के चलते Q2 में 7 गुना बढ़ा रेवेन्यू

Tejas Networks के मैनेजमेंट ने कहा कि उसे आने वाले अवसरों के प्रति बहुत भरोसा है और उसने उन प्रोजेक्ट्स का डिटेल साझा किया जिनके लिए वह बोली लगाने का लक्ष्य बना रहा है। तिमाही आधार पर तेजस नेटवर्क्स का नेट प्रॉफिट 250 फीसदी बढ़ा है, जबकि पिछली तिमाही की तुलना में रेवेन्यू में 80% की वृद्धि हुई है

अपडेटेड Oct 21, 2024 पर 2:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड के शेयरों में आज 21 अक्टूबर को 20 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई

Tejas Networks share: तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड के शेयरों में आज 21 अक्टूबर को 20 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई। हालांकि, इस समय यह स्टॉक BSE पर 7.90 फीसदी की बढ़त के साथ 1283.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, 4G बिजनेस के विस्तार के चलते कंपनी का टोटल रेवेन्यू FY25 की सितंबर तिमाही में 7 गुना बढ़ गया है। इस खबर के बीच आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 21983 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,495.10 रुपये और 52-वीक लो 652.05 रुपये है।

Tejas Networks के तिमाही नतीजे मजबूत

तेजस नेटवर्क्स के मैनेजमेंट ने कहा कि उसे आने वाले अवसरों के प्रति बहुत भरोसा है और उसने उन प्रोजेक्ट्स का डिटेल साझा किया जिनके लिए वह बोली लगाने का लक्ष्य बना रहा है। तिमाही आधार पर तेजस नेटवर्क्स का नेट प्रॉफिट 250 फीसदी बढ़ा है, जबकि पिछली तिमाही की तुलना में रेवेन्यू में 80% की वृद्धि हुई है। इसने ₹275 करोड़ का PAT दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में इसे ₹13 करोड़ का घाटा हुआ था। Q2FY25 में EBIT मार्जिन 16.3 फीसदी रहा और सितंबर तिमाही के अंत में ऑर्डरबुक 4,845 करोड़ रुपये रहा।


BSNL ने दिया रेवेन्यू बढ़ाने में बड़ा योगदान

तेजस नेटवर्क्स ने कहा कि BSNL के पूरे भारत में नेटवर्क ने तिमाही रेवेन्यू में भारी वृद्धि में योगदान दिया है। कंपनी ने कहा कि इसके वायरलेस बिजनेस को कुछ सर्किलों में 4G साइट्स के लिए अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने कहा कि मौजूदा टेंडर के हिस्से के रूप में BSNL के लिए 4G बैंड में 5G अपग्रेड के लिए प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट भी चल रहा है।

Tejas Networks को बड़े अवसरों की उम्मीद

कंपनी ने कहा कि उसे दुनिया भर में वायरलेस और वायरलाइन नेटवर्क विस्तार सहित कई तरह के कारोबार में बड़े अवसर दिख रहे हैं। एनालिस्ट्स से बात करते हुए तेजस नेटवर्क्स के मैनेजमेंट ने कहा कि वे BSNL के पूरे भारत में 4जी नेटवर्क विस्तार को एक प्रमुख कारोबारी अवसर के रूप में टारगेट कर रहे हैं, साथ ही 5जी अपग्रेड को भी, जिसके लिए ट्रायल चल रहे हैं।

BSNL ने इस साल की शुरुआत में भारतनेट प्रोजेक्ट के तीसरे चरण को लागू करने के लिए करीब 65000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। भारतनेट एक महत्वाकांक्षी ग्रामीण दूरसंचार परियोजना है, जिसका मकसद करीब 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। तेजस नेटवर्क्स ने भारतनेट फेज I और II के लिए ब्रॉडबैंड एक्सेस इक्विपमेंट्स की सप्लाई की थी।

ये है Tejas Networks का प्लान 

तेजस नेटवर्क्स ने कहा कि रेलवे की कोलिज़न अवॉइडेंस सिस्टम, यानी कवच प्रणाली के लिए टेंडर एक और अवसर है, जिसे टारगेट किया जा रहा है, और वह टेंडर खुलने और बोली शुरू होने का इंतजार कर रही है। कंपनी ने कहा कि तेजस नेटवर्क्स एक बड़े एंटरप्राइज के लिए एक प्राइवेट 5G एप्लिकेशन को भी आगे बढ़ा रहा है और इस प्रोजेक्ट पर ट्रायल चल रहे हैं। वायरलाइन बिजनेस में तेजस ने कहा कि वह भारतनेट फेज II विस्तार को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है, और कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए कई पार्टनर्स के साथ बोली लगाई है।

तेजस को भारत में एक टियर-1 टेलीकॉम प्लेयर से कैपिसिटी बढ़ाने के लिए डेंस वेवलेंथ-डिवीजन मल्टीप्लेक्सिंग (DWDM) इक्विपमेंट के लिए भी चुना गया है। DWDM एक ऑप्टिकल फाइबर मल्टीप्लेक्सिंग तकनीक है जो मौजूदा फाइबर नेटवर्क की बैंडविड्थ को बढ़ाने में मदद करती है।

तेजस ने एनालिस्ट्स को यह भी बताया कि उसे इंटरनेशनल मार्केट्स में GPON और DWDM प्रोडक्ट्स के लिए अच्छा आकर्षण देखने को मिल रहा है। GPON पैसिव ऑप्टिकल नेटवर्क (PON) का एक स्टैंडर्ड है, जो कि फाइबर ऑप्टिक केबल के माध्यम से ब्रॉडबैंड एक्सेस प्रदान करने वाली एक नेटवर्क तकनीक। तेजस को अमेरिका में नेटवर्क आधुनिकीकरण का ऑर्डर भी मिला है, और उसने कहा कि उसे भारत और विदेश दोनों में वायरलेस प्रोडक्ट्स के लिए अधिक इंगेजमेंट देखने को मिल रहा है।

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जुलाई में कहा था कि सरकार अगले 12 महीनों में टेलीकॉम कनेक्टिविटी के मामले में गांवों को 100 फीसदी कवर करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। केंद्र सरकार भारत में नेक्स्ट जनरेशन 6G रिसर्च को भी बढ़ावा दे रही है और उसने 2030 तक 6G टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में कंट्रीब्यूटर बनने का लक्ष्य रखा है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।