Texmaco Rail and Engineering: शेयर में 12% का तगड़ा उछाल, निवेशकों की भरी जेबें

Texmaco Rail and Engineering का कंसोलिडेटेड आधार पर नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 70 प्रतिशत बढ़कर 20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ऑपरेशंस से रेवेन्यु 66 प्रतिशत बढ़कर 805 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 64 प्रतिशत बढ़कर 810 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 4:35 PM
इस साल Texmaco Rail and Engineering शेयर 137 प्रतिशत चढ़ा है।

Texmaco Rail and Engineering के शेयर में 16 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत में बड़ा उछाल देखने को मिला। कंपनी का शेयर 12 प्रतिशत चढ़कर 150 रुपये के मार्क पर पहुंच गया। इसके पीछे वजह है वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही (Q2) में कंपनी के अच्छे वित्तीय नतीजे। Texmaco Rail and Engineering का कंसोलिडेटेड आधार पर नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 70 प्रतिशत बढ़कर 20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद BSE पर सोमवार को शेयर बढ़त के साथ 149 रुपये पर खुला। जल्द ही 12 प्रतिशत की तेजी के साथ इसने 150 रुपये के मार्क को छू लिया।

NSE पर शेयर सुबह 148.95 रुपये पर खुला और फिर इसने 12 प्रतिशत की तेजी के साथ 149.95 रुपये का मार्क टच किया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 138 रुपये पर सेटल हुआ है। BSE और NSE पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर क्रमश: 163.85 और 163.80 रुपये है, जो 11 सितंबर 2023 को देखा गया था। इस साल शेयर 137 प्रतिशत चढ़ा है।

आय 64% बढ़ी


कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 64 प्रतिशत बढ़कर 810 करोड़ रुपये रही। वहीं ऑपरेशंस से रेवेन्यु 66 प्रतिशत बढ़कर 805 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी दो बिजनेस सेगमेंट में कारोबार करती है- हैवी इंजीनियरिंग डिवीजन और फाउंड्री डिवीजन, यह रेलवे फ्रेट कार्स, प्रेशर वैसल्स औा एग्रीकल्चरल मशीनरी समेत कई तरह के प्रोडक्ट बनाती है।

एक ऑर्डर से NBCC को मिला बूस्ट, 52 सप्ताह के हाई पर पहुंचा शेयर

रेवेन्यु में हैवी इंजीनियरिंग डिवीजन का योगदान ज्यादा 

कंपनी के कुल रेवेन्यु में हैवी इंजीनियरिंग डिवीजन का योगदान ज्यादा रहा। इस सेगमेंट का ग्रॉस रेवेन्यु तीन गुना बढ़कर 616 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले सितंबर तिमाही में यह 192 करोड़ रुपये था। वहीं स्टील फाउंड्री डिवीजन का ग्रॉस रेवेन्यु सालाना आधाार पर 64 प्रतिशत बढ़कर 202 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।