बाजार अब चुनाव के बाद की रैली के लिए बना रहा है जगह, लेकिन अभी के लिए निफ्टी में “Sell on rally” का ट्रेड

अनुज सिंगल ने कहा कि मिडकैप क्योंकि ज्यादा चल चुके हैं इसलिए वहां गिरावट ज्यादा है। कभी-कभी बाजार सबसे अच्छे परिणाम को बहुत जल्दी पचा लेता है। बाजार ने NDA की 350-400 सीटें काफी समय पहले मान ली थी। बाजार अब चुनाव के बाद की रैली की जगह बना रहा है

अपडेटेड May 08, 2024 पर 11:22 AM
Story continues below Advertisement
अनुज की राय है कि मौजूदा गिरावट से SIP करने वाले निवेशकों को डरने की जरूरत नहीं है। ट्रेडर्स को स्क्रीन का सम्मान करना होगा, शेयरों में कॉल लेने से बचें

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंगल ने कहा कि कल निफ्टी में शॉर्ट ट्रेड ने अच्छा रिटर्न दिया ट्रेडर्स को तेंदुए की तरह होना चाहिए ना कि बुल या बीयर की तरह। अगर स्क्रीन में हालात बदले तो फिर अपनी रणनीति बदलेंगे। लेकिन अभी के लिए निफ्टी में “Sell on rally” का ट्रेड लेने की सलाह होगी। अगर निफ्टी 20 DEMA (22,412) के ऊपर बंद हुए तो “Sell on rally” की रणनीति बदलेंगे। चुनाव से पहले बाजार में गिरावट मुनाफावसूली भी हो सकती है। मिडकैप क्योंकि ज्यादा चल चुके हैं इसलिए वहां गिरावट ज्यादा है। कभी-कभी बाजार सबसे अच्छे परिणाम को बहुत जल्दी पचा लेता है। बाजार ने NDA की 350-400 सीटें काफी समय पहले मान ली थी। बाजार अब चुनाव के बाद की रैली की जगह बना रहा है।

बाजार: अंदरूनी संकेत खराब

बाजार के अंदरूनी संकेत खराब हैं। इस महीने इंडिया VIX 32 फीसदी दौड़ा है। ये निचले स्तरों से 70 फीसदी चढ़ा है। IT और FMCG को छोड़ सभी सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिल रही है। अच्छे नतीजों के बावजूद ल्यूपिन में बड़ी गिरावट आई है। बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स जैसे लीडर्स भी टूटे हैं। मौजूदा गिरावट से SIP करने वाले निवेशकों को डरने की जरूरत नहीं है। ट्रेडर्स को स्क्रीन का सम्मान करना होगा, शेयरों में कॉल लेने से बचें। निफ्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी आज है। इंडेक्स कल 20 DEMA के नीचे बंद हुआ


निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,230-22,260 (कल का निचला स्तर, 50 DEMA) पर है। अगला बड़ा सपोर्ट 21,995-22,050 (चार्ट के मुताबिक) पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 22,412-22,500 (20 DEMA,कल का शिखर) पर है। अगला बड़ा रजिस्टेंस 22,540-22,623 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। इसका बिकवाली का जोन 22,350-22,400 है। SL 22,450 पर लगाएं। शॉर्ट कवरिंग दिखे तभी लॉन्ग का सौदा लें।

निफ्टी के 22413-22466 के नीचे रहने तक उछाल में बिकवाली की रणनीति रहेगी कारगर : वीरेंद्र कुमार

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि वीकली ऑप्शन एक्सपायरी आज है। स्क्रीन को देखकर ट्रेड करें आज की रेंज 47,900-48,650 है। बड़ा ट्रेंड “Sell on rally” का है। पहले घंटे का हाई निकला तो फिर शॉर्ट कवरिंग संभव है। कम ट्रेड लें और सख्त SL भी लगाएं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।