बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंगल ने कहा कि कल निफ्टी में शॉर्ट ट्रेड ने अच्छा रिटर्न दिया ट्रेडर्स को तेंदुए की तरह होना चाहिए ना कि बुल या बीयर की तरह। अगर स्क्रीन में हालात बदले तो फिर अपनी रणनीति बदलेंगे। लेकिन अभी के लिए निफ्टी में “Sell on rally” का ट्रेड लेने की सलाह होगी। अगर निफ्टी 20 DEMA (22,412) के ऊपर बंद हुए तो “Sell on rally” की रणनीति बदलेंगे। चुनाव से पहले बाजार में गिरावट मुनाफावसूली भी हो सकती है। मिडकैप क्योंकि ज्यादा चल चुके हैं इसलिए वहां गिरावट ज्यादा है। कभी-कभी बाजार सबसे अच्छे परिणाम को बहुत जल्दी पचा लेता है। बाजार ने NDA की 350-400 सीटें काफी समय पहले मान ली थी। बाजार अब चुनाव के बाद की रैली की जगह बना रहा है।
