AXIS SECURITIES के CIO नवीन कुलकर्णी का कहना है कि बाजार ने इस फाइनेंशियल ईयर में सिंगल डिजिट रिटर्न दिया है। पहले के मुकाबले बाजार में मार्च महीने में सुधार देखने को मिला है। बाजार की नजर अब आने वाले नतीजों पर रहेगा। अगर Q4 के नतीजे बेहतर रहेंगे तो बाजार में सुधार दिखाई देगा, अगर ऐसा नहीं होता है तो बाजार में थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी।
ऑटो सेक्टर पर न्यूट्रल नजरिया
ऑटो सेक्टर में यूटिलिटी व्हीकल और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में स्लोडाउन नजर आ रहा है। लेकिन ट्रैक्टर सेगमेंट अभी भी अच्छा परफॉर्म कर रहे है। मौजूदा समय में इस सेक्टर पर मिलीजुली प्रतिक्रिया है। मेरा मानना है कि इस सेक्टर में टू-व्हीलर सेगमेंट में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। वहीं पैसेंजर व्हीकल में दबाव रह सकता है। एसयूवी कैटेगरी में भी आगे चैलेंज नजर आ सकते है। लिहाजा इस सेक्टर पर हमारा नजरिया न्यूट्रल बना हुआ है। इस सेक्टर में चुनिंदा शेयरों में निवेश करने की सलाह होगी।
फार्मा सेक्टर पर पॉजिटिव नजरिया
फार्मा सेक्टर में थोड़ा करेक्शन आया है। सेक्टर में आया करेक्शन निवेश की अपॉर्चुनिटी बन सकती है। फार्मा सेक्टर के फंडामेटल अभी भी काफी मजबूत है। CDMO, स्पेशलिटी प्रोडक्ट्स में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। इस सेक्टर पर हमारा नजरिया पॉजिटिव है।
आईटी के ओवर ऑल परफॉर्मेंस में बहुत ज्यादा बदलाव संभव नहीं
आईटी सेक्टर पर बात करते हुए नवीन कुलकर्णी ने कहा कि जहां तक आईटी सेक्टर की बात है इसमें ओवर ऑल परफॉर्मेंस में बहुत ज्यादा बदलाव नजर नहीं आएगा। इस क्वांटर के अर्निंग क्रिटिकल रहने की संभावना है। कंपनी के गाइडेंस पर भी फोकस रहेगा, लेकिन जो मैक्रो फैक्टर्स है वह इस तिमाही में पचा पाएंगे। अगर सेक्टर में स्टॉक करेक्शन आती है तो इसमें खरीदारी की जा सकती है क्योंकि सेक्टर फंडामेटली काफी मजबूत है। सेक्टर से जुड़ी काफी कंपनियों का कैश फ्लो भी काफी अच्छा है। रिटर्न रेशियो भी काफी मजबूत है
बैंकिंग सेक्टर में तिमाही दर तिमाही आधार पर अर्निंग ग्रोथ में सुधार की संभावनाएं नजर आने की उम्मीद है। इस सेक्टर के वैल्यूएशन अभी भी रीजनेबल नजर आ रहे है। जिसके चलते बैंकिंग सेक्टर पर फोकस रहेगा। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, गर्वमेंट कैपेक्स ओरिएंटेड सेक्टर में भी आगे सुधार की उम्मीद नजर आ रही है और इनके नतीजे भी अच्छे रहने की उम्मीद है। वहीं कंज्मशन थीम में भी अर्निंग की संभावना नजर आ सकता है। आगे 6 महीनों में रिटेल सेक्टर भी अच्छा करते नजर आएंगे।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।