सीएनबीसी-आवाज के साथ बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए Trust Mutual Fund के CIO मिहिर वोरा ने कहा कि निफ्टी अपने सितंबर की ऊंचाई से 8-9% नीचे है और निफ्टी के स्टॉक्स में भी दबाव देखने को मिल रहा है। लेकिन मिड- स्मॉलकैप इंडेक्स को देखें तो उनमें इतनी गिरावट नहीं है। हमारा नजरिया निफ्टी की कंपोजिशन काफी हद तक ग्लोबल, ग्लोबल कमोडिटी और आईटी से लिंक्ड हो चुकी है जिसके चलते ग्लोबल स्लोडाउन दिख रहा है उसका इपेक्ट निफ्टी पर भी दिखाई दे रहा है। लेकिन ब्रॉडर मार्केट को देखें तो अर्निंग ग्रोथ काफी रोबस्ट है। जिन स्टॉक्स ने बेहतर नतीजे पेश बाजार उनकी सराहना कर रहा है और उनमें तेजी देखने को मिल रही है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है। उसके कारण इक्विटी का ग्लोबल पैसा यूएस मार्केट जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनियों के नतीजों को देखते हुए निवेश की स्ट्रैट्रेजी रखें।
इस बातचीत के दौरान मिहिर वोरा ने कहा कि डॉमेस्टिक इकोनॉमी ग्लोबल इकोनॉमी की तुलना में काफी अच्छा कर रही है। पहली तिमाही में सरकार द्वारा कैपिटल एक्सपेंडिचर में कम खर्च अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। जिसके चलते दूसरी छमाही में CAPEX बढ़ेंगे। जिसके चलते रेलवे, डिफेंस, पावर, कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर आगे अच्छा परफॉर्म करते नजर आएंगे और इन सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के आने वाले तिमाही नतीजे भी बेहतर होंगे।
बैंकिंग सिस्टम की क्वालिटी बेहतर स्थिति में
बैंकिंग सिस्टम की क्वालिटी बेहतर स्थिति में है। बैंकिंग सिस्टम क्रेडिट ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद है। अंडरपरफॉर्मेंस की वजह से बैंकिंग सेक्टर का वैल्यूएशन अब काफी बेहतर हुआ है। 2023-24 में बैंकिंग सेक्टर अंडरपरफॉर्मेंस सेक्टर रहा था लेकिन 2025 में अच्छा प्रदर्शन करता नजर आ सकता है।
फार्मा, केमिकल सेक्टर में लंबी अवधि के लिहाज से अच्छे लग रहे है। इस सेक्टर हमारा पॉजिटिव नजरिया बना हुआ है। वहीं प्रीमियम कंज्मशन थीम, न्यू एज कंपनियां भी हमें निवेश के लिहाज से पसंद आ रही है। इन थीम्स में लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा बनता नजर आएगा।