Get App

Market Trends: बाजार का टेक्सचर पूरी तरह से बदला, अनुज सिंघल से जानें अब कहां होगी कमाई

Market Trends: बैंक निफ्टी में अब 55900 का सख्त SL रखें। कल बैंक निफ्टी ने गैपअप के बाद परफेक्ट एंट्री दी। खरीदारी का बेस्ट जोन- 56100-56300 पर है जबकि सख्त SL 55900 पर लगाए। बड़ा रजिस्टेंस 56600-56800 पर है। अगर 56800 पार हुआ तो 57200-57500 का रास्ता खुलेगा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 11:00 AM
Market Trends: बाजार का टेक्सचर पूरी तरह से बदला, अनुज सिंघल से जानें अब कहां होगी कमाई
Trading plan: अअब निफ्टी के लिए नया ट्रेलिंग SL 24050 पर है । खरीदारी का बेस्ट जोन 24150-24200 पर है इसके लिए SL 24050 पर लगाए। पहला रजिस्टेंस 24300-24350 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24450-24500 पर है

सीएनबीसी-आवाज , मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल आखिरकार FIIs की कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स में खरीदारी हुई। कैश में `666 Cr और इंडेक्स फ्यूचर्स में `1243 Cr की खरीदारी हुई। बाजार का टेक्सचर पूरी तरह से बदल चुका है। ये बाजार अब लॉन्ग्स को रिवॉर्ड कर रहा है। सबसे ज्यादा बढ़िया ट्रेड है गिरावट पर खरीदारी का है। लेकिन भले ही आपने गैपअप पर लिया हो तो अगले 2-3 दिनों में मुनाफा हो रहा है। सबसे बढ़िया बात है अब लोगों के पोर्टफोलियो रिपेयर हो रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप में इस महीने 12-13% की रैली हुई हैऔर कुछ शेयरों में तो 40-50% की भी रैली हुई है। लगातार इस चैनल पर नजरिया रहा है कि अब लॉन्ग रहना है। मिडकैप और स्मॉलकैप पर सीजफायर से पहले से खरीदारी की सलाह रही है। निफ्टी पर छोटी अवधि के 24800 तक के लक्ष्य अभी खुले हैं। उसके बाद रिव्यू करेंगे कि कहां तक जा सकते हैं।

बाजार: आज के संकेत

आज है सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी का दिन है। और आज Wipro, HDFC Life, HDFC AMC, Angel One के नतीजे आएंगे। कल S&P 500 इंडेक्स 0.80% चढ़कर पहली बार 7000 के ऊपर बंद हुआ। कल नैस्डेक 1.6% चढ़कर अक्टूबर के बाद पहली बार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। नैस्डेक में कल लगातार 11वां दिन तेजी रही, पहली बार 24000 के ऊपर बंद हुआ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें