Get App

घरेलू फार्मा और हॉस्पिटल शेयरों पर है पॉजिटिव नजरिया, केमिकल और होटल थीम भी है पसंद - आलोक अग्रवाल

Market insight : आलोक अग्रवाल ने कहा कि पिछले 8 महीने मार्केट वोलेटाइल रहने से बाजार में काफी अच्छा प्राइस और टाइम करेक्शन हो चुका है। इसकी वजह से वैल्यूएशन पहले से अच्छे हो गए हैं। हालांकि अभी भी ये नहीं कहा जा सकता कि वैल्यूएशन सस्ते हो गए हैं। लेकिन अपने पीक से काफी नीचे आ चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2025 पर 5:39 PM
घरेलू फार्मा और हॉस्पिटल शेयरों पर है पॉजिटिव नजरिया, केमिकल और होटल थीम भी है पसंद - आलोक अग्रवाल
आलोक अग्रवाल ने कहा कि घरेलू फार्मा और हॉस्पिटल शेयरों पर पॉजिटिव नजरिया है। घरेलू हॉस्पिटल स्पेस में ग्रोथ की काफी संभावना है। फाइनेंशियल, केमिकल और होटल जैसे थीम पसंद उन्हें पसंद हैं

Market trend : अल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट (Alchemy Capital Management) के क्वांट हेड (Quant Head) और फंड मैनेजर (Fund Manager) आलोक अग्रवाल ने मार्केट आउटलुक पर बात की। इस दौरान आलोक आग्रवाल फाइनेंशियल, केमिकल थीम पर बुलिश दिखें तो IT, फार्मा सेक्टर पर सतर्क रहने की सलाह दी। अपनी निवेश की स्ट्र्रैटेजी पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि IT और फार्मा की ग्रोथ को लेकर आशंका बरकरार है। कुछ मिडकैप IT कंपनियों में ग्रोथ संभव है। वेपूरे IT सेक्टर को लेकर उत्साहित नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि घरेलू फार्मा और हॉस्पिटल शेयरों पर पॉजिटिव नजरिया है। घरेलू हॉस्पिटल स्पेस में ग्रोथ की काफी संभावना है। फाइनेंशियल, केमिकल और होटल जैसे थीम पसंद उन्हें पसंद हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 7-8 महीने बाजार के लिए कुछ अजीब ही रहे हैं। अक्टूबर से फरवरी तक बाजार में हमें करेक्शन देखने को मिला। उसके बाद टैरिफ वॉर, टेरर अटैक और भारत-पाकिस्तान झड़प के बावजूद भी बाजार स्टेबलाइज होते दिखे। इसकी वजह ये है कि इंडियन इकोनॉमी में सुधार दिख रहा है। कंपनियों के नतीजों में सुधार दिख रहा है। मैक्रो आंकड़ों में सुधार देखने को मिल रहा है। इन सबकी वजह से आगे आने वाले समय में भी कंपनियों के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें