Get App

दिल्ली में चुनाव तक CNG और PNG के दाम बढ़ने के आसार कम: सूत्र

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में CNG और PNG के दाम बढ़ने के आसार फिलहाल कम हैं। दिल्ली में चुनावों तक CNG और PNG के दाम बढ़ने के आसार नहीं हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 25, 2024 पर 5:21 PM
दिल्ली में चुनाव तक CNG और PNG के दाम बढ़ने के आसार कम: सूत्र
सरकार ने APM नेचुरल गैस आवंटन में कटौती की है। 21 अक्टूबर को गैस आवंटन में 21 फीसदी की कटौती की गई है

मुंबई समेत कई शहरों में में CNG के दाम बढ़ गए हैं, लेकिन इस कीमत बढ़ोतरी से फिलहाल दिल्ली को राहत मिली हुई है। सूत्रों की माने तो दिल्ली में CNG और PNG के दाम बढ़ने के आसार अभी कम है। एक्सक्लूसिव डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने बताया कि CNG प्राइस हाइक से दिल्ली को अब तक राहत क्यों मिली हुई है?

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में CNG और PNG के दाम बढ़ने के आसार फिलहाल कम हैं। दिल्ली में चुनावों तक CNG और PNG के दाम बढ़ने के आसार नहीं हैं। जनवरी में दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान संभव है। सूत्रों के मुताबिक CNG और PNG के प्राइस हाइक पर सरकार की पैनी नजर है। सरकार कंपनियों से कीमत का ब्रेकअप मांग सकती है। सरकारी सूत्रों के मुताबित रिटेलर्स मोटी मार्जिन कमा रहे हैं। इन पर नेचुरल गैस की बढ़ी लागत का बड़ा असर नहीं देखने को मिला है।

कई शहरों में CNG की कीमतें बढ़ीं

बता दें कि कई शहरों में IGL ने CNG की कीमत में 2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। IGL ने दिल्ली छोड़ कई शहरों में कीमतें बढ़ाईं हैं। MGL ने भी CNG की कीमत में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें