Credit Cards

ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका हुई थोड़ी कम, अमेरिकी बाजारों में दिखा जोश

कंपनियों के मजबूत नतीजों, जोरदार इकोनॉमिक आंकड़ों और ब्याज दरों में बहुत ज्यादा आक्रामक तरीके से बढ़ोतरी ना होने की संभावनाओं के बीच अमेरिकी बाजार राहत की सांस लेते नजर आए

अपडेटेड Jul 16, 2022 पर 9:15 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिका में दूसरी तिमाही के नतीजों का मौसम चल रहा है। अभी तक S&P 500 की 500 कंपनियों ने अपने नतीजे पेश कर दिए हैं।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली और पिछले कई दिनों की मंदी से यूएस मार्केट उबरते नजर आए। कंपनियों के मजबूत नतीजों, जोरदार इकोनॉमिक आंकड़ों और ब्याज दरों में बहुत ज्यादा आक्रामक तरीके से बढ़ोतरी ना होने की संभावनाओं के बीच अमेरिकी बाजार राहत की सांस लेते नजर आए।

शुक्रवार को सभी 3 अमेरिकी इंडेक्स अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। फाइनेंशियल शेयरों ने इस बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान दिया। Citigroup Inc's के मजबूत नतीजों ने फाइनेंशियल शेयरों में जोश भर दिया।

बता दें कि इसके पहले गुरुवार को बाजार में JPMorgan Chase और Morgan Stanley के कमजोर गाइडेंस के चलते सुस्ती देखने को मिली थी। कल यानी शुक्रवार के कारोबार में S&P 500 और Dow दोनों अपने लगातार 5 दिनों की गिरावट से उबरते नजर आए।


कल यानी शुक्रवार के कारोबार में Dow Jones 658.09 अंक यानी 2.15 फीसदी बढ़कर 31,288.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 72.78 अंक यानी 1.92 फीसदी बढ़कर 3,863.16 के स्तर पर बंद हुआ जबकि Nasdaq 201.24 अंक यानी 1.79 फीसदी की बढ़त के साथ 11,452.42 के स्तर पर बंद हुआ।

Commodities: सरकार ने सोने-चांदी और खाने के तेलों के बेस इंपोर्ट प्राइस में की कटौती, जानिए पूरी डिटेल

शुक्रवार को S&P 500 के सभी 11 सेक्टरों में बढ़त के साथ क्लोजिंग की थी। इनमें भी फाइनेंशियल स्टॉक 3.5 फीसद की बढ़त के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्सों के सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाला इंडेक्स बना था।

अमेरिका में दूसरी तिमाही के नतीजों का मौसम चल रहा है। अभी तक S&P 500 की 500 कंपनियों ने अपने नतीजे पेश कर दिए है। Refinitiv के मुताबिक इसमें से 80 फीसदी कंपनियों के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहें।

अगले हफ्ते बाजार की नजर Goldman Sachs Group Inc, Bank of America Corp, International Business Corp, Netflix Inc, Tesla Inc, Twitter Inc के नतीजों पर रहेगी।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।