थर्मैक्स लिमिटेड के शेयरों में 8 मई को दिन में 14 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई। BSE पर शेयर 4755.95 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर 12 प्रतिशत बढ़त के साथ 4681.15 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी किए थे। मुनाफा बढ़ने के बाद शेयर में बंपर खरीद हुई। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 244.28 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 205.73 करोड़ रुपये था।
