साल 2022 के पिछले गणतंत्र दिवस की शुरुआत के बाद से अब तक बीता हुआ ये वर्ष बाजार के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा है। इस दौरान बेंचमार्क इंडक्सेस में लगभग 4 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। वहीं पिछले 1 साल में ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इस दौरान बीएसई मिडकैप में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। लेकिन बीएसई 500 इंडेक्स में 11 स्टॉक ऐसे थे जिन्होंने पिछले एक साल में जबर्दस्त रिटर्न दिया। इनमें मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, अडानी पावर, इंडियन बैंक, वरुण बेवरेजेज, स्वान एनर्जी, आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया और अडानी टोटल गैस (Mazagon Dock Shipbuilders, Adani Power, Indian Bank, Varun Beverages, Swan Energy, RHI Magnesita India, and Adani Total Gas) शामिल हैं।
इन सबमें सरकारी कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders का स्टॉक सबसे आगे रहा। इसने पिछले गणतंत्र दिवस से अब तक 178 प्रतिशत का रिटर्न दिया। सरकार द्वारा डिफेंस सेक्टर पर फोकस बढ़ाने का स्टॉक को फायदा मिला।
Lloyds Metals and Energy के शेयरों में पिछले गणतंत्र दिवस से अब तक 154 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। ये कंपनी स्टील आयरन ओर माइनिंग और डीआरआई मैन्युफैक्चरिंग का कारोबार करती है।
पिछले एक साल की अवधि में अडानी ग्रुप के दो स्टॉक्स ने निवेशकों को 100 प्रतिशत से ज्यादा के रिटर्न कमा कर दिये हैं। Adani Power ने पिछले एक साल में 144 प्रतिशत का रिटर्न दिया। जबकि Adani Total Gas के स्टॉक में 100 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला।
दो बैंकिंग स्टॉक्स भी पिछले गणतंत्र दिवस से आज तक स्टार परफॉर्मर रहे। UCO Bank ने अपने निवेशकों को एक साल में 133 प्रतिशत रिटर्न कमाकर दिया। जबकि Indian Bank में पिछले 1 साल में 116 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
इसके अलावा वरण बेवरेजेज, रेल विकास निगम, स्वाम एनर्जी और आरएचआई मैग्नेसिटी इंडिया के स्टॉक्स ने भी पिछले गणतंत्र दिवस से आज के गणतंत्र दिवस 2023 तक अपने निवेशकों को मालामाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस दौरान इन सारे स्टॉक्स ने जोरदार प्रदर्शन किया है। इन सब स्टॉक्स ने अपने निवेशकों को 100 प्रतिशत से लेकर 113 प्रतिशत तक का रिटर्न कमा कर दिया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)