Get App

मंथली एक्सपायरी के दिन तेजी वाले बाजार में इन 4 स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, पोर्टफोलियो में लगेगा मुनाफे का तड़का

Godrej Properties के स्टॉक में ashishbahety.com के आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 2400 के स्ट्राइक वाली कॉल 85 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 95-105 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 70 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 30, 2025 पर 11:58 AM
मंथली एक्सपायरी के दिन तेजी वाले बाजार में इन 4 स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, पोर्टफोलियो में लगेगा मुनाफे का तड़का
Vishnu Chemicals पर मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 437 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में रौनक देखने को मिली। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 23250 के पार निकला। बैंक निफ्टी फ्लैट, मिडकैप और स्मॉल कैप में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने गोदरेज प्रॉपर्टीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने हिंडाल्को पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए आयशर मोटर्स पर दांव लगाया। जबकि अंबरीश बालिगा ने विष्णु केमिकल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Godrej Properties

ashishbahety.com के आशीष बहेती ने Godrej Properties के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 2400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 85 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 95-105 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 70 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Hindalco Future

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Hindalco में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hindalco में 597 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 620 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 585 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें