TVS Motors, Varun Beverages सहित ये 5 स्टॉक MSCI इंडेक्स में हो सकते हैं शामिल

Edelweiss का कहना है कि Indian Hotels Co Ltd, Schaeffler India Ltd, Astral Ltd और Ashok Leyland भी MSCI इंडेक्स में शामिल होने की दौड़ में शामिल हो सकते है

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 1:20 PM
इस इंडेक्स में शामिल होने के लिए Indian Hotels के स्टॉक को 23 अक्टूबर तक करीब 6 फीसदी की तेजी दिखानी होगी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    RAVINDRA SONAVANE & CHIRANJIVI CHAKRABORTY

    Edelweiss Alternative and Quantitative Research द्वारा संकलित किए गए आंकड़े से पता चलता है कि Varun Beverages Ltd, Bajaj Holdings and Investment Ltd, TVS Motors, ABB India और Tube Investments of India Ltd ने हाल में ही MSCI इंडेक्स में शामिल होने की योग्यता हासिल कर ली है। अगर यह MSCI इंडेक्स में शामिल होते है तो इनमें कुल मिलाकर 68.5 करोड़ डॉलर का निवेश आएगा।

    बतातें चले कि MSCI अपने अर्धवार्षिक समीक्षा के लिए अगले महीने मीटिंग करेगी और इस मीटिंग के नतीजे 11 नवंबर को जारी किए जाएगे। मीटिंग में लिए गए फैसले 30 नवंबर से लागू होगे।


    Edelweiss का कहना है कि Indian Hotels Co Ltd, Schaeffler India Ltd, Astral Ltd और Ashok Leyland भी MSCI इंडेक्स में शामिल होने की दौड़ में शामिल हो सकते है। इसके लिए इनको 24 अक्टूबर तक MSCI द्वारा निर्धारित कट ऑफ क्राइटेरिया को पूरा करना होगा।

    इस इंडेक्स में शामिल होने के लिए Indian Hotels के स्टॉक को 23 अक्टूबर तक करीब 6 फीसदी की तेजी दिखानी होगी। जबकि Ashok Leyland, Astral और Schaefler को 8-10 फीसदी की तेजी दिखानी होगी।

    Indian Hume Pipe के शेयर में 10% का उछाल, महाराष्ट्र में 194 करोड़ रुपये का काम मिलने से झूमा शेयर

    Edelweiss Alternative and Quantitative Research के अभिलाष पगारिया का कहना है कि MSCI इंडेक्स में शामिल होने के पात्र 5 स्टॉक्स में इस इंडेक्स में शामिल होने के बाद हर एक स्टॉक में लगभग 14 करोड़ डॉलर आते नजर आ सकते है।

    इस बारे में हुए तमाम एनालिसिस से पता चलता है कि जिन स्टॉक्स को MSCI इंडेक्स में शामिल किए जाने की संभावना होती है उनमें इस प्रक्रिया के आसपास काफी तेज मोमेंट देखने को मिलता है। सट्टेबाज इस तरह के स्टॉक के इस इंडेक्स में शामिल होने के तीथि के पहले जोरदार तरीके से खरीदते करते नजर आते है। बाद में वे अपनी पोजिशन ग्लोबल ETFs को बेचते है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।