Get App

अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, क्या ये शेयर हैं आपके पोर्टफोलियों में, अभी चेक करें

PI Industries पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने STBT कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि सोमवार को कमाई के लिए PI Industries के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। इसमें 3500 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 3616 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। हालांकि इसमें 3665 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 10, 2025 पर 8:11 PM
अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, क्या ये शेयर हैं आपके पोर्टफोलियों में, अभी चेक करें
Tech Mahindra पर Arihant Capital की कविता जैन ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 1770 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन बिकवाली जारी रही। सेंसेक्स 241 प्वाइंट गिरकर 77,379 पर बंद हुआ। निफ्टी 95 प्वाइंट गिरकर 23,432 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1.5% फिसलकर बंद हुआ। IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का STBT कॉल - PI Industries

प्रशांत सावंत ने सोमवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए पीआई इंडस्ट्रीज में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3616 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 3500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 3665 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

JM Financial की सोनी पटनायक का BTST कॉल - BirlaSoft

सोनी पटनायक ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए बिड़लासॉफ्ट में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 551 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 575-580 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 541 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें