BTST/STBT Calls for Tuesday : अप्रैल सीरीज के पहले दिन और इस कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। बाजार के अंत में सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 73 प्वाइंट गिरा तो सेंसेक्स 192 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। IT, रियल्टी, ऑटो शेयरों में बिकवाली नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - Voltas
कविता जैन ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए वोल्टाज में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1465 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1445 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश सातपुते ने मंगलवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए सिप्ला में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1444 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 1420 से 1400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1460 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
JM Financial की सोनी पटनायक का BTST कॉल कॉल - Axis Bank
सोनी पटनायक ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एक्सिस बैंक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1104 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1125-1135 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1090 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता का BTST कॉल - Canara Bank
सोमिल मेहता ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए केनरा बैंक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 88 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 97 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 86.50 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का BTST कॉल - Kotak Mahindra Bank
रचना वैद्य ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए कोटक महिंद्रा बैंक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2169 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2200 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2160 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)