Gold, Silver, Copper at Record Highs: दुनियाभर के कमोडिटी बाजार में तेजी का दौर जारी है। बुधवार 24 दिसंबर को सोना और चांदी के भाव अपने नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,500 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई। वहीं चांदी की कीमत फ्यूचर्स मार्केट में 72 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू गई।
