Get App

निवेश के इन मंत्रों से होगी मंदी के बाजार में भी कमाई

मंदी की मजबूरियों को तोड़कर कमाई की आजादी की मंजिल कैसे हासिल कर सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2019 पर 1:29 PM
निवेश के इन मंत्रों से होगी मंदी के बाजार में भी कमाई

मंदी से आजादी, जश्न-ए-आजादी मतलब, आजादी खुलकर जीने की, मन के हिसाब से पैसे कमाने की लेकिन अगर आपकी जिंदगी में फाइनेंशियल बेड़ियां हों तो जरा सोचिए कैसे आप मनाएंगे आजादी का जश्न? मुश्किल तब ज्यादा बड़ी हो जाती है जब मंदी की जंजीरें निवेश को जकड़ लें लेकिन कुछ रास्ते हैं जिन पर चलकर आप मंदी की मजबूरियों को तोड़कर कमाई की आजादी की मंजिल हासिल कर सकते हैं। तो क्या है मंदी से आजादी का रोडमैप, कैसे फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस का मुकाम मिलेगा। किस स्ट्रैटजी से निवेश की आजादी मजबूत होगी इसपर चर्चा करने के लिए हमारे साथ मौजूद हैं AnandRathi Wealth Management के Deputy CEO फिरोज़ अज़ीज।

कैसे मिलेगी मंदी से आजादी

फिरोज़ अज़ीज का कहना है कि मंदी से आजादी के लिए निवेश से पहले जोखिम क्षमता को समझना बेहद जरुरी है जिसके लिए निवेशक अपने पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाय करें। डाइवर्सिफिकेशन से जोखिम कम होता है और अपनी उम्र के हिसाब से इक्विटी में एक्सपोजर रखें। हर निवेश विकल्प में जोखिम अलग होता है।

निवेश में लक्ष्य तय करना जरूरी

फिरोज़ अज़ीज के मुताबिक लक्ष्य तय करना फाइनेंशियल प्लानिंग का पहला कदम है। इसलिए हर लक्ष्य के लिए समय की अवधि और कोरपस निर्धारित करें और लक्ष्य के मुताबिक निवेश विकल्प चुनें।

इक्विटी मार्केट में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा

इक्विटी बाजार में निवेश के लिए लंबा नजरिया रखें। एकमुश्त नही तो, SIP से निवेश करें। बाजार में गिरावट पर SIP ना रोकें। मंदी के बाजार में निवेश बढ़ाना सही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें