Get App

इन दो कंपनियों के शेयर में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, आज इंट्रा-डे में लग गया अपर सर्किट

मोदी सरकार की मेक इन इंडिया (Make In India) नीति ने कारोबारी अवसरों को बढ़ाया है। ऐसे में अनुभव वाली कंपनियों पर निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और शेयरों में खरीदारी हो रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 3:44 PM
इन दो कंपनियों के शेयर में निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी, आज इंट्रा-डे में लग गया अपर सर्किट
आज कारोबार के दौरान इंट्रा-डे में त्रिवणी इंजीनियरिंग (Triveni Engieering) और हर्क्यूलिस होइस्ट्स (Hercules Hoists) के शेयरों में अपर सर्किट लग गया।

मोदी सरकार की मेक इन इंडिया (Make In India) नीति ने कारोबारी अवसरों को बढ़ाया है। ऐसे में अनुभव वाली कंपनियों पर निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज कारोबार के दौरान इंट्रा-डे में त्रिवणी इंजीनियरिंग (Triveni Engineering) और हर्क्यूलिस होइस्ट्स (Hercules Hoists) के शेयरों में अपर सर्किट लग गया। हालांकि इसके बाद प्रॉफिट बुकिंग के चलते भाव में कुछ नरमी आई। हर्क्यूलिस होइस्ट्स तो आज 52 हफ्ते के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

Herclues Hoists

हर्क्यूलिस होइस्ट्स का कारोबार मुख्य रूप से दो सेग्मेंट- मैटेरियल हैंडलिंग एक्विपमेंट और विंडमिल पॉवर में है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 23 सितंबर 2022 को होगी जिसमें डीमर्जर के प्रस्ताव पर विचार होना है। कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग और इंवेस्टमेंट एक्टिविटीज को अलग-अलग करने यानी डीमर्जर की संभावनाओं को लेकर 26 मई 2022 को बोर्ड ने आगे बढ़ने की मंजूरी दे दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें