बाजार में यह सटीक रणनीति बनाएगी पैसा, अनुज सिंघल ने इन 2 शेयरों पर खेला दांव

अनुज सिंघल ने पॉलीकैब पर निगेटिव रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि इस बड़ी केबल कंपनी पर इनकम टैक्स विभाग ने एक्शन लिया है। सर्च के दौरान `1000 करोड़ रुपये के कैश सेल्स के सबूत मिले। कैश सेल्स का खातों में जिक्र नहीं मिला। कुछ ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिये गड़बड़ी के आरोप लगे है।

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 9:48 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी की मुश्किल अब भी कम नहीं हुई है। पहला रजिस्टेंस 47,450-47,500 (20 DEMA) पर है

बाजार के लिए आज सबसे बड़ा संकेत है पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी का पहला सपोर्ट 21,500-21,525 (ऑप्शन के मुताबिक) रहा जबकि बड़ा सपोर्ट 21,448 (कल का निचला स्तर) पर है। आज बाजार में गिरावट में खरीदारी की रणनीति बनाएं। बाजार के कल के आखिरी घंटे ने पूरा ट्रेंड बदला है। अनुज का कहना है कि 21,500 जबतक बच रहा है बाजार मजबूत है। निफ्टी फ्लैट खुला तो खरीदें और इसके लिए 21,550 का स्टॉपलॉस लगाए। अगर निफ्टी में गैपअप मिला तो थोड़ा हल्का होने के बाद खरीदें। स्क्रीन के हिसाब से और कमजोरी होने पर ही बिकवाली का ट्रेड लें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी की मुश्किल अब भी कम नहीं हुई है। पहला रजिस्टेंस 47,450-47,500 (20 DEMA) पर है जबकि 47,800-48,000 पर बड़ा रजिस्टेंस है। 47,500 के ऊपर निफ्टी बैंक खरीदें और इसके लिए दिन का निचला स्तर पर स्टॉपलॉस लगाए। रैली फेल होने पर ही बिकवाली करें, और दिन का शिखर स्टॉपलॉस लगाए।


बाजार: सबसे अहम 2 दिन

आज इंफोसिस, TCS के साथ नतीजों का मौसम शुरू होगा। US महंगाई आंकड़े आज आएंगे। HCL टेक, विप्रो के नतीजे कल आएंगे। निफ्टी की आज वीकली ऑप्शन एक्सपायरी देखने को मिलेगी। कल की तेजी पूरी तरह से RIL के चलते आई। क्लोजिंग में निफ्टी 21,500 बचाने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी की मुश्किल अब भी कम नहीं हुई है।

बिग स्टॉक्स

बिग स्टॉक्स में आज पॉलीकैब और RR काबेल, हैवेल्स के स्टॉक पर फोकस रहेगा। केबल सेक्टर से पॉलीकैब पर नजर रहेंगी।

पॉलीकैब पर नजर

अनुज सिंघल ने पॉलीकैब पर निगेटिव रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि इस बड़ी केबल कंपनी पर इनकम टैक्स विभाग ने एक्शन लिया है। सर्च के दौरान `1000 करोड़ रुपये के कैश सेल्स के सबूत मिले। कैश सेल्स का खातों में जिक्र नहीं मिला। कुछ ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिये गड़बड़ी के आरोप लगे है। 22 दिसंबर को 50 से ज्यादा ठिकानों पर छानबीन हुई थी। हालांकि पॉलीकैब ने टैक्स चोरी की अफवाहों का खंडन किया है। इस खबर के बाद इस स्टॉक पर निगेटिव रुझान बना है।

RR काबेल, हैवेल्स पर फोकस

RR काबेल और हैवेल्स पर अनुज सिंघल बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि पॉलीकैब में गिरावट का फायदा मिल सकता है। RR काबेल, हैवेल्स में खरीदारी बढ़ सकती है। कल हैवेल्स में करीब 5 गुना डिलिवरी वॉल्यूम रहा। हैवेल्स में कल 10 लाख से ज्यादा शेयरों की डिलिवरी हुई है।

Nifty -Bank Nifty Position: निफ्टी-बैंक निफ्टी में बांधना चाहते हैं मुनाफा तो इन लेवल्स पर जरुर रखें ध्यान

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।