Get App

Banking Stocks: दमदार बैंकिंग शेयर, भागने वाला है मौजूदा लेवल से 27% से भी ऊपर , आपके पास है?

Banking Stocks: बैंकिंग शेयरों में पिछले कुछ समय से बिकवाली का काफी दबाव था लेकिन अब विदेशी निवेशकों की वापसी और इकनॉमिक ग्रोथ में सुधार के चलते रौनक लौटी है। इसके चलते बैंकिंग शेयरों की भी चमक वापस हुई है। इस बीच एक बैंक ने अपने यहां लोन का खास सिस्टम लाया है जिससे इसकी क्षमता मजबूत हुई तो ब्रोकरेज फर्म ने भी फटाफट पैसे लगाने की सलाह दी है। अभी पैसे लगाने पर 27% से अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 31, 2025 पर 8:25 AM
Banking Stocks: दमदार बैंकिंग शेयर, भागने वाला है मौजूदा लेवल से 27% से भी ऊपर , आपके पास है?
Banking Stocks: सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) के शेयर उठा-पटक के साथ इस साल 8 फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं लेकिन अब शानदार रिकवरी के आसार दिख रहे हैं।

Banking Stocks: सिटी यूनियन बैंक के शेयर उठा-पटक के साथ इस साल 8 फीसदी से अधिक  कमजोर हुए हैं लेकिन अब शानदार रिकवरी के आसार दिख रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक इस गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए क्योंकि मौजूदा लेवल पर पैसे लगाकर 27 फीसदी से अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं। बैंक ने अपने यहां एक लोन ओरिजिनेशन सिस्टम सफलतापूर्वक लागू किया है जिससे ब्रोकरेज फर्म काफी उत्साहित दिख रहे हैं। 28 मार्च को बीएसई पर यह 1.88 फीसदी की बढ़त के साथ 157.15 रुपये पर बंद हुआ था।

किस भाव तक जाएगा City Union Bank का शेयर?

सिटी यूनियन बैंक ने इस वित्त वर्ष 2025 में 12-14 फीसदी और वित्त वर्ष 2026 में 15-16 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान लगाया है। बैंक ने न्यूजेन (Newgen) के लोन ओरिजेनेशन सिस्टम (LOS) को लॉन्च किया है जिसमें सभी रिटेल और एमएसएमई लोन जोड़े जा चुके हैं। इससे बैंक को कारोबारी सुविधा हो गई है। पहले क्रेडिट प्रोसेसिंग में वेरिफिकेशन और एसेसमेंट में काफी समय लगता था लेकिन अब सब कुछ डिजिटल हो गया। ऐसे में ब्रांच और अंडरराइटिंग को लेकर बैंक की क्षमता बढ़ गई जिससे वॉल्यूम बढ़ेगा। लीड्स की क्वालिटी भी तेजी से बढ़ी है।

बैंक का लक्ष्य मीडियम टर्म में ऑटोमैटिक अप्रूवल का रेश्यो 15-20 फीसदी से बढ़ाकर 35-40 फीसदी पर ले जाने का है। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने वित्त वर्ष 2025 के शुद्ध मुनाफे के अनुमान को 2 फीसदी और वित्त वर्ष 2026 के अनुमान में 1 फीसदी बढ़ोतरी की है। ब्रोकरेज फर्म ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस भी 200 रुपये पर स्थिर रखा है। रिस्क की बात करें तो सिर्फ उम्मीद से कम ग्रोथ से ही झटका लगने की आशंका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें