Stock Price: देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में घर के लिए लोन बांटने वाली हाउसिंग फाइनेंस कंपनी रेप्को होम फाइनेंस (Repco Home Finance) के शेयरों में आज शानदार तेजी दिख रही है। सितंबर 2022 तिमाही के शानदार नतीजे के चलते इसके शेयर आज करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 260.55 रुपये के भाव (Repco Home Finance Share Price) पर पहुंच गए। करीब साढ़े चार महीने में इसने निवेशकों के पैसे को 130 फीसदी बढ़ाया है और मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें आगे भी 80 फीसदी तेजी के आसार दिख रहे हैं। इसका मार्केट कैप 1,630.04 करोड़ रुपये है।
470 रुपये के टारगेट प्राइस पर निवेश की सलाह
रेप्को होम फाइनेंस को सितंबर तिमाही में 71.2 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स के मुताबिक यह उनके अनुमान से कहीं ज्यादा रहा। क्रेडिट कॉस्ट भी 188.8 करोड़ रुपये रही जो ब्रोकरेज फर्म के अनुमान के मुकाबले करीब आधी रही। डिस्बर्समेंट्स भी अनुमान के मुकाबले अधिक रहा और तिमाही आधार पर 16 फीसदी और सालाना आधार पर 54 फीसदी की उछाल के साथ 750 करोड़ रुपये पर रहा।
ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के नए एमडी और सीईओ के स्वामीनाथन की ग्रोथ स्ट्रैटजी काम कर रही है। एनालिस्ट्स के मुताबिक अभी इसके शेयर सस्ते में मिल रहे हैं जिसके चलते 470 रुपये के टारगेट प्राइस (Repco Home Finance Share Price) पर इसकी खरीदारी की रेटिंग बरकरार है। यह मौजूदा भाव से करीब 80 फीसदी अपसाइड है।
Repco Home Finance के बारे में
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई डिटेल्स के मुताबिक इसका मुख्यालय चेन्नई में स्थित है। मार्च 2022 के आंकड़ों के हिसाब से इसकी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखण्ड, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और पुडुचेरी में 155 ब्रांच और 24 सैटेलाइट सेंटर्स हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।