MC Interview : एक खास सेगमेंट के रूप में मीडिया भी अर्थव्यवस्था के विकास में अप्रत्यक्ष भूमिका निभाता है। आगे देश की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ के साथ हमें मीडिया शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। चुनावों के करीब आने के साथ इस सेक्टर को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। हालांकि इस सेक्टर में निवेश करते समय बेहद सावधान और सेलेक्टिव रहने की जरूरत है क्योंकि इस सेक्टर में आमतौर पर खराब कॉर्पोरेट गवर्नेंस मानकों, गलत कैपिटल एलोकेशन और कम आरओई की शिकायतें रहती हैं। भारत की ग्रोथ स्टोरी पर हमारा पूरा विश्वास है। देश में कैपैक्स साइकिल में जोरदार तेजी आ रही है। ये बातें इक्विट्री कैपिटल एडवाइजर्स के पवन भराड़िया ने मनीकंट्रोल के साथ हुई एक बातचीत में कही हैं।
