Trade Spotlight : आरबीआई द्वारा वित्त वर्ष 2024 के महंगाई अनुमान के अनुमान में 5.4 फीसगी की बढ़ोतरी ने 10 अगस्त को बाजार का मूड खराब कर दिया। जिसके चलते निफ्टी 50 इंडेक्स 19600 से नीचे फिसल गया। हालांकि, निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 19500 के स्तर का बचाव करने में कामयाब रहा। 19500 पर ही अब निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 19600-19700 के जोन में रजिस्टेंस दिख रहा है। बाजार जानकरों का कहना है कि अगर निफ्टी इस बाधा को पार कर लेता है तो फिर इसमें और तेजी आती दिखेगी।
कल निफ्टी 50 इंडेक्स 89 अंक गिरकर 19543 पर बंद हुआ था। इसने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जबकि बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा गिरकर 65,688 पर बंद हुआ था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.08 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ ब्रॉडर मार्केट भी निचले स्तर पर बंद हुए थे।
बैंक निफ्टी कल आरबीआई की मौद्रिक नीति का शिकार बन गया था और 339 अंक गिरकर 44,542 पर आ गया था। हालांकि इस महीने चौथी बार ये क्लोजिंग बेसिस पर 44500 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रबहा। जबकि निफ्टी आईटी में चार दिन की तेजी के बाद कुछ मुनाफावसूली देखी गई। ये इंडेक्स 73 अंक गिरकर 30867 पर बंद हुआ था।
10 अगस्त को केएनआर कंस्ट्रक्शन, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज और ट्रेंट में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। केएनआर कंस्ट्रक्शंस 3 फीसदी उछलकर 250.4 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज में उच्च स्तर पर कुछ मुनाफावसूली देखी गई लेकिन फिर भी ये स्टॉक 8 फीसदी बढ़कर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 855 रुपये पर बंद हुआ। ट्रेंट में भी कल जोरदार तेजी देखने को मिली। ये स्टॉक 6 फीसदी की बढ़त के साथ 1895.45 रुपये पर बंद हुआ था।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति
Trent: तेज उछाल के बाद ये स्टॉक डेली और वीकली स्केल पर कंसोलीडेशन मोड में चला गया। स्टॉक में हालिया ब्रेकआउट तेजी के ट्रेंड के संकेत दे रहा है। स्टॉक में मौजूदा स्तरों से तेजी के एक नए चरण की शुरुआत हो सकती है। पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए, 1820 रुपये का स्तर ट्रेंड डिसाइडर लेवल होगा। अगर स्टॉक इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो फिर इसमें 2030 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, अगर यह 1,820 रुपये से नीचे बंद होता है तो इसमें गिरावट हो सकती है।
Max Financial Services : डेली स्केल पर ये काउंटर पिछले कुछ सत्रों से बढ़ते चैनल में है। इसके अतिरिक्त, वीकली चार्ट पर स्टॉक ने एक कप एंड हैंडल चार्ट का गठन किया है। इसलिए, रजिस्टेंस जोन से ब्रेकआउट के बाद आने वाले कारोबारी सत्रों में तेजी जारी रहने की संभावना है। ट्रेडर्स के लिए, 820 रुपये पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। जबकि 910 रुपये पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर स्टॉक 820 रुपये से नीचे का रुख करता है तो अपट्रेंड कमजोर होगा।
KNR Constructions : स्टॉक ने एक मजबूत तेजी वाली कैंडलस्टिक के साथ अपने सिमिट्रिकल ट्राइएंगल चार्ट पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है। इसके अलावा दैनिक चार्ट पर, इसने एक हायर बॉटम स्तर का गठन किया है। ये स्टॉक में आगे और तेजी आने का संकेत है। ऐसे जब तक ये स्टॉक 240 रुपए के नीचे नहीं जाता तब तक इसमें 270 रुपए के स्तर तक जाने की संभावना बनी हुई है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।