Get App

लंबी अवधि के लिए ये खरीदारी का समय, नॉन-लेंडिंग फाइनेंशियल कंपनियों में होगी कमाई - तुषार प्रधान

तुषार ने कहा कि इस बार के बजट में देश में खपत बढ़ाने को लिए काफी अच्छी कोशिश की गई है। इसका असर हमें वित्त वर्ष 2026 के अंत से देखने को मिलेगा। टैक्स में कटौती से लोगों के पास खर्च करने के लिए पहले से ज्यादा पैसे होंगे। भारत में गोल्ड खरीदने का कुछ खास ही क्रेज है ऐसे में गोल्ड में खरीदारी देखने को मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2025 पर 7:31 PM
लंबी अवधि के लिए ये खरीदारी का समय, नॉन-लेंडिंग फाइनेंशियल कंपनियों में होगी कमाई - तुषार प्रधान
तुषार प्रधान का कहना है कि कैपेक्स थीम का फायदा उठाने के लिए हमें लंबे नजरिए से निवेश करना होगा। अगले 2-3 साल में हमें कैपिटल गुड्स और कैपेक्स से जुड़े दूसरे शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है

मार्केट फंडामेंटल पर बात करते हुए HXGON Partners LLP के डायरेक्टर तुषार प्रधान ने कहा कि अगर कोई लंबे नजरिए से बाजार में निवेश करना चाहता है तो ये समय बाजार में अच्छे शेयरों को खरीदने के लिए अच्छा है। लेकिन शॉर्ट टर्म के नजरिए से बाजार की स्थिति अभी भी अच्छी नहीं है। अभी कोई ग्रीन सिगनल आया नहीं हैं। एफआईआई की बिकवाली जारी है, टैरिफ को लेकर चिंता बनी हुई है। करेंसी को लेकर भी दिक्कतें बनी हुई हैं। लेकिन अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं तो पोर्टफोलियो बनाने का अच्छा समय है।

नॉन-लेंडिंग फाइनेंशियल कंपनियां लग रही अच्छी

तुषार प्रधान ने कहा कि उनको नॉन-लेंडिंग फाइनेंशियल कंपनियां जैसे डिपॉजिटरीज और आरटी एजेंट्स पसंद हैं। कुछ सरकारी कंपनियां भी करेक्शन के बाद अच्छी लग रही है। डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी को देखते हुए आईटी शेयर भी तुषार को पसंद हैं। उनका मानना है कि अगले साल आईटी शेयरों की EPS ग्रोथ काफी मजबूत रहने की संभावना है। आईटी कंपनियों को यूएस इकोनॉमी में आ रही मजबूती का भी फायदा मिलेगा।

गोल्ड की कीमतों में और मजबूती आने की संभावना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें