इस झुनझुनवाला स्टॉक ने 6 महीने में किया निवेशकों का पैसा डबल, क्या मल्टीबैगर पार करेगा 1,700 रुपये का आंकड़ा

वीए टेक वाबैग के शेयरों ने पिछले 6 महीनों में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है। यह मल्टीबैगर स्टॉक इस साल 15 मार्च को 702.8 रुपये पर था और 18 सितंबर को यह 0.59 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,397.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था यानी पिछले 6 महीने में इसने 101% का रिटर्न दिया था। इस अवधि में BSE के स्मॉलकैप इंडेक्स में 36 पर्सेट की बढ़ोतरी हुई है

अपडेटेड Sep 18, 2024 पर 10:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक की कवरेज शुरू की है और इसके लिए 1,700 रुपये का प्राइस टारगेट तय किया है।

VA Tech Wabag stocks: वीए टेक वाबैग के शेयरों ने पिछले 6 महीनों में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है। यह मल्टीबैगर स्टॉक इस साल 15 मार्च को 702.8 रुपये पर था और 18 सितंबर को यह 0.59 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 1,397.35 रुपये पर बंद हुआ यानी पिछले 6 महीने में इसने तकरीबन 100% का रिटर्न दिया। इस अवधि में BSE के स्मॉलकैप इंडेक्स में 36 पर्सेट की बढ़ोतरी हुई है।

वीए टेक वाबैग का मार्केट कैप 8,694 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में कंपनी के स्टॉक में 194 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दो साल में इसमें 140 पर्सेंट का इजाफा हुआ है। वीए टेक वाबैग के स्टॉक का एक साल का बीटा 1 है, जो संबंधित अवधि में कंपनी के स्टॉक में औसत उतार-चढ़ाव को दर्शाता है। जून 2024 के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास इस कंपनी के 50 लाख शेयर (8.04 पर्सेंट हिस्सेदारी) हैं। 12 अक्टूबर 2023 को कंपनी का स्टॉक 52 हफ्ते निचले स्तर यानी 436.35 रुपये पर पहुंच गया था।

एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक की कवरेज शुरू की है और इसके लिए 1,700 रुपये का प्राइस टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है, 'हमने वीए टेक वाबैग लिमिटेड की कवरेज 'बाय' सलाह के साथ शुरू की है। यह स्टॉक फिलहाल वित्त वर्ष 2026 के EPS अनुमानों के 18 गुना पर कारोबार कर रहा है। हमने कंपनी के लिए 1,700 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है।'


एक और डोमेस्टिक ब्रोकरेज ICICI सिक्योरिटीज भी स्टॉक के आउटलुक को लेकर बुलिश है। इस ब्रोकरेज फर्म ने भी कंपनी को बाय रेटिंग दी है और इसका प्राइस टारगेट बढ़ाकर 1,541 करोड़ रुपये कर दिया है जबकि इससे पहले यह टारगेट 1,445 करोड़ रुपये था। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि वाबैग ने पिछले 2 साल में अपनी बैलेंस शीट को मजबूत बनाया है और मार्जिन को भी बेहतर किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।