Get App

इस प्राइवेट बैंक ने 2025 में दिया 127% का रिटर्न, ब्रोकरेज अब भी बुलिश; जानिए टारगेट समेत पूरी डिटेल

प्राइवेट सेक्टर के एक बैंक ने 2025 में निवेशकों को 127 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। विदेशी संस्था के साथ बड़ी डील, मजबूत फंडामेंटल और कैपिटल सपोर्ट के दम पर ब्रोकरेज हाउस अब भी शेयर पर बुलिश हैं। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 04, 2026 पर 4:51 PM
इस प्राइवेट बैंक ने 2025 में दिया 127% का रिटर्न, ब्रोकरेज अब भी बुलिश; जानिए टारगेट समेत पूरी डिटेल
RBL Bank का स्टॉक शुक्रवार को 1.74% की बढ़त के साथ 320.80 पर बंद हुआ।

भारतीय प्राइवेट बैंकिंग शेयरों ने 2025 में दमदार वापसी की। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स ने साल का अंत 16 प्रतिशत की बढ़त के साथ किया, जबकि 2024 में इसका प्रदर्शन फीका रहा था। यह 2022 के बाद इंडेक्स की सबसे बड़ी सालाना तेजी भी रही।

इंडेक्स के सभी शेयरों में RBL Bank का शेयर सबसे ज्यादा चमका। पूरे साल इसमें लगातार तेजी बनी रही और शेयर ने कई सालों के ऊंचे स्तर को पार कर लिया। 2025 में RBL Bank बैंकिंग शेयरों में फ्रंट रनर बनकर उभरा।

कितना उछला RBL Bank का स्टॉक

RBL Bank का स्टॉक शुक्रवार को 1.74% की बढ़त के साथ 320.80 पर बंद हुआ। RBL Bank का 52 वीक का लो 146.10 रुपये है, जो इसने पिछले साल की शुरुआत बनाया था। वहीं, यह अपने हाई लेवल यानी 332 रुपये तक अक्टूबर 2025 तक पहुंचा। इस हिसाब से स्टॉक ने 127% का भारी रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें