Get App

इस सोलर कंपनी पर फिदा जेफरीज, टारगेट प्राइस बढ़ाया तो शेयरों में आई 7% की तेजी

Renewable Energy Stock: इस सोलर कंपनी के शेयर आज 7% से अधिक उछल पड़े। शेयरों की तेज गिरावट के बाद कॉम्पटीटर्स के मुकाबले इसका वैल्यूएशन काफी सस्ता हुआ तो जेफरीज ने टारगेट प्राइस बढ़ा दिया। डिटेल्स में पढ़ें और जानिए कि जेफरीज का इसे लेकर क्या कहना है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 20, 2026 पर 1:46 PM
इस सोलर कंपनी पर फिदा जेफरीज, टारगेट प्राइस बढ़ाया तो शेयरों में आई 7% की तेजी
Emmvee Photovoltaic Power को भरोसा है कि अच्छे मार्जिन, मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के विस्तार के दम पर वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने गाइडेंस के ऊपरी स्तर के आस-पास EBITDA हासिल कर लेगी। (File Photo- Pexels)

Renewable Energy Stock: मार्केट की रौनक में एम्मवी फोटोवोल्टैक पावर के शेयर आज तूफानी स्पीड से ऊपर चढ़े। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म ने डिस्काउंट वैल्यूएशन को देखते हुए इसे फिर से खरीदारी की टारगेट रेटिंग दी और टारगेट प्राइस बढ़ाया तो शेयर 7% से अधिक उछल पड़े। जेफरीज का कहना है हाल ही में करीब 15% की गिरावट के बाद अब इसके शेयर 6.8x फॉरवर्ड EV/EBITDA पर है, जो इसकी कॉम्पटीटर्स की तुलना में लगभग 30% कम है। ऐसे में शेयरों पर निवेशक टूट पड़े। फिलहाल बीएसई पर यह 3.94% की बढ़त के साथ ₹329.45 (Emmvee Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 7.05% उछलकर ₹339.30 तक पहुंच गया था। आगे की बात करें तो जेफरीज ने इसके शेयरों का टारगेट ₹440 पर फिक्स किया है।

Emmvee Photovoltaic Power पर फिदा Jefferies

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के मुताबिक टॉपकॉन (TOPCon) सेल्स में एम्मवी की शुरुआती एंट्री, मजबूत ऑर्डर बुक, सोलर पीवी वैल्यू चेन पर फोकस और नेट डेट-फ्री बैलेंस शीट के दम पर कंपनी इंगॉट्स और वेफर्स में बैकवर्ड इंटीग्रेशन और मीडियम टर्म में इंडस्ट्री में सबसे अधिक मुनाफा बनाए रखने की अच्छी स्थिति में है। ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2027 के लिए इसके ईबीआईटीडीए के अनुमान को 2% और वित्त वर्ष 2028 के अनुमान को 7% बढ़ा दिया है और अब इसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2029 के बीच इसका ईबीआईटीडीए सालाना 33% की रफ्तार यानी सीएजीआर से बढ़ सकता है।

एम्मवी को भरोसा है कि अच्छे मार्जिन, मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के विस्तार के दम पर वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने गाइडेंस के ऊपरी स्तर के आस-पास EBITDA हासिल कर लेगी। कंपनी के जून तिमाही के नतीजों के बाद सीएनबीसी-टीवी18 से बात करते हुए कंपनी के सीईओ और प्रेसिडेंट सुहास डोंथी ने कहा था कि कंपनी FY27 में ₹2,200-2,400 करोड़ का EBITDA हासिल करने के रास्ते में है। जून तिमाही के आखिरी में कंपनी का ऑर्डर बुक 9.9 GW पर था और तिमाही में इसे 1.48 GW के नए ऑर्डर मिले जोकि अभी तक किसी तिमाही में सबसे अधिक रही। कंपनी ने मौजूदा ऑर्डर बुक से अगले 12-18 महीनों में लगभग ₹12,000-13,000 करोड़ का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद जताई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें