एक स्मॉलकैप सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Birlasoft ने आईटी स्पेस में जारी तेजी के बीच पिछले 1 साल में 300 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। इस स्टॉक ने मई 2021 में 300 रुपये का स्तर पार कर लिया और 27 मई को इंट्राडे में 341.80 रुपये का रिकॉर्ड हाई हासिल किया। हालांकि 28 मई को ये स्टॉक 5.10 रुपये यानी 1.56 फीसदी टूटकर 321.70 के स्तर पर बंद हुआ।
