Get App

Multibagger Stock: इस स्टॉक ने सिर्फ 3 महीने में दिया 100% रिटर्न, शेयरों में तेजी जारी रहने की उम्मीद

Garden Reach की शुरुआत 1934 में हुई थी। यह एक स्मॉलकैप कंपनी है। इसका मार्केट शेयर करीब 5328 करोड़ रुपये है। यह शिपिंग बिजनेस में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2022 पर 8:44 PM
Multibagger Stock: इस स्टॉक ने सिर्फ 3 महीने में दिया 100% रिटर्न, शेयरों में तेजी जारी रहने की उम्मीद
13 अक्टूबर को यह शेयर 1.39 फीसदी चढ़कर 470.91 रुपये पर बंद हुआ।

Multibagger Stock: पिछले कुछ महीने शेयर बाजार के लिए बहुत उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। जून में इंडियन मार्केट के प्रमुख सूचकांक साल के निचले स्तर पर आ गए थे। उसके बाद मार्केट ने अच्छी रिकवरी दिखाई। अब मार्केट में फिर से कमजोरी नजर आ रही है। उतार-चढ़ाव के इस माहौल में भी कुछ शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। Garden Reach Shipbuilding & Engineer का शेयर भी ऐसा ही एक शेयर है।

गार्डेन रिच का शेयर 15 जुलाई को 234 रुपये था। 13 अक्टूबर को यह शेयर 1.39 फीसदी चढ़कर 470.91 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह इस शेयर ने सिर्फ तीन महीने में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। अगर आपने इस शेयर में एक लाख रुपये 15 जुलाई को लगाए होते तो आज आपका पैसा बढ़कर 2 लाख रुपये हो गया होता।

यह भी पढ़ें : Wipro के सीएफओ Jatin Dalal ने कहा, कंपनी के बिजनेस पर अभी स्लोडाउन का असर नहीं पड़ा है

पिछले कुछ महीनों में डिफेंस शिपयार्ड कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इसकी वजह यह है कि सरकार डिफेंस इक्विपमेंट के घरेलू उत्पादन पर जोर दे रही है। इसका फायदा डिफेंस से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों को मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म एलारा सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले कुछ सालों में डिफेंस सेक्टर को सरकार से करीब 9 लाख करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें