Stock Tips: 35% गिरने के बाद भी संभलने के आसार नहीं, एक्सपर्ट्स ने दी सेल रेटिंग, अभी 25% टूट सकते हैं भाव

Stock Tips: जूते-चप्पल बेचने वाली बिक्री के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलैक्सो फुटवियर्स (Relaxo Footwears) के शेयर में बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है

अपडेटेड Nov 08, 2022 पर 2:00 PM
Story continues below Advertisement
रिलैक्सो के शेयर पिछले साल 8 नवंबर को 1444 रुपये के भाव पर थे जो इसका रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि इसके बाद शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा और अब तक यह करीब 35 फीसदी टूट चुका है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock Tips: जूते-चप्पल बेचने वाली बिक्री के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलैक्सो फुटवियर्स (Relaxo Footwears) के शेयर इस साल 29 फीसदी के करीब टूट चुके हैं। पिछले साल यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था और तब से 35 फीसदी फिसल चुका है। कुछ दिनों पहले यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया था और उसके बाद इसमें रिकवरी हुई लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी गिरावट का रूझान देख रहे हैं।

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 700 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। यह मौजूदा भाव से करीब 25 फीसदी डाउनसाइड है। इसके शेयर 7 नवंबर को बीएसई पर गिरावट के साथ 935.15 रुपये (Relaxo Footwears Share Price) पर बंद हुए थे।

    Multibagger Stock: इस वीजा कंपनी ने 244% बढ़ाई पूंजी, अब एक शेयर पर एक बोनस का ऐलान


    एक्सपर्ट्स ने क्यों मेंटेन रखा सेल रेटिंग

    रिलैक्सो के कारोबार पर सितंबर 2022 तिमाही में महंगाई का मांग पर और कंपनी का लागत पर दबाव दिखा। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 6 फीसदी गिरकर 670 करोड़ रुपये रह गया। वहीं वॉल्यूम भी सालाना आधार पर 15 फीसदी गिर गया।

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म के एनालिस्ट्स ने इन सब बातों को देखते हुए अनुमान लगाया है कि इसका मुनाफा गिर सकता है। इसके चलते इसकी बिक्री की रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि टारगेट प्राइस को 750 रुपये से घटाकर 700 रुपये कर दिया है यानी और भी डाउनसाइड।

    Crypto Hacking: क्रिप्टो हैकिंग पर धमाकेदार खुलासा, निवेश से पहले जान लें और फिर बनाएं स्ट्रैटजी

    35% टूट चुके हैं भाव

    रिलैक्सो के शेयर पिछले साल 8 नवंबर को 1444 रुपये के भाव पर थे जो इसका रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। हालांकि इसके बाद शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा और अब तक यह करीब 35 फीसदी टूट चुका है। इस महीने की शुरुआत में 3 नवंबर को यह 908.15 रुपये के भाव (Relaxo Footwears Share Price) पर था जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड निचला स्तर है। उसके बाद इसमें थोड़ी रिकवरी दिखी और अभी यह इस सेवल से 3 फीसदी अपसाइड है लेकिन एक्सपर्ट्स इसे लेकर पॉजिटिव नहीं दिख रहे हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।