Get App

Multibagger stock: एक साल में इस शेयर ने दिया 542% का रिटर्न, क्या अब भी खरीदा जा सकता है?

एक्सपर्ट्स ने इस स्टॉक को 4,500 रुपये के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2021 पर 10:06 AM
Multibagger stock: एक साल में इस शेयर ने दिया 542% का रिटर्न, क्या अब भी खरीदा जा सकता है?

Balaji Amines का स्टॉक एक वर्ष में 542 प्रतिशत चढ़ा है। पिछले वर्ष अगस्त की शुरुआत में यह 618 रुपये पर था और बुधवार को इसका प्राइस 3,977 रुपये है। यह एक वर्ष में 542 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसकी तुलना में बेंचमार्क सेंसेक्स एक वर्ष में लगभग 45 प्रतिशत बढ़ा है।

अगर किसी इनवेस्टर ने इस स्टॉक में एक वर्ष पहले पांच लाख रुपये लगाए होते तो एक वर्ष में यह बढ़कर 32.19 लाख रुपये हो जाते।

इस वर्ष की शुरुआत से इस स्टॉक में 271 प्रतिशत की तेजी आई है। जून तिमाही में कंपनी के अच्छे रिजल्ट के बाद यह 20 प्रतिशत चढ़कर 3,977 रुपये के साथ अपने 52 सप्ताह के हाई पर पहुंच गया।

कंपनी का मार्केट कैपिलाइजेशन 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है। इसका शेयर 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन की मूविंग एवरेज से अधिक पर कारोबार कर रहा है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के लिए साप्ताहिक और मासिक इंडिकेटर्स बहुत अधिक खरीदारी का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, इसके प्राइस को देखकर ऐसा नहीं लग रहा क्योंकि इसमें तेजी जारी है। यह अधिक वॉल्यूम के साथ बढ़ रहा है।

इसके लिए शॉर्ट टर्म में दो महत्वपूर्ण सपोर्ट 2,828 रुपये और 2,600 रुपये पर हैं। इसके लिए कुछ महीनों का टारगेट 4,500 रुपये और शॉर्ट टर्म में 4,100 रुपये दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें