Credit Cards

एक महीने में 12% से ज्यादा भागा ये स्टॉक, इंडिया रेटिंग्स ने भी दी पॉजिटिव रेटिंग, क्या है आपके पास?

ग्रेटर मोहाली प्रोजेक्ट में कंपनी के पक्ष में फैसला आया है। आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल ने कंपनी के पक्ष में फैसला दिया है। अथॉरिटी ब्याज के साथ कंपनी को 54 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी

अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 7:45 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी की ऑर्डरबुक 12,153 करोड़ रुपए है। कंपनी के 22 प्रोजेक्ट पर काम जारी है। इसमें 7 HAM प्रोजेक्ट भी शामिल हैं

CEIGALL INDIA का शेयर एक महीने में 12 परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। दरअसल, एक तरफ कंपनी पर इंडिया रेटिंग्स ने पॉजिटिव रेटिंग दी है, वही दूसरी तरफ एक कानूनी फैसले के चलते कंपनी को करीब 55 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके चलते ये शेयर जोश में हैं। CEIGALL पर इंडिया रेटिंग्स का कहना है कि कंपनी को फंड आधारित वर्किंग कैपिटल के लिए IND AA-/स्टेबल रेटिंग दी गई है। वहीं, नॉन-फंड आधारित वर्किंग कैपिटल के लिए IND A1+ रेटिंग दी गई है।

खबरों में CEIGALL

ग्रेटर मोहाली प्रोजेक्ट में कंपनी के पक्ष में फैसला आया है। आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल ने कंपनी के पक्ष में फैसला दिया है। अथॉरिटी ब्याज के साथ कंपनी को 54 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।


CEIGALL INDIA के वित्त वर्ष 2025 के दूसरी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो इस अवधि में कंपनी की रेवेन्यू सालाना आधार पर 4.2 फीसदी बढ़कर 772 करोड़ रुपए रही है। वहीं, EBITDA 3.2 फीसदी घटकर 123 करोड़ करोड़ रुपए रहा है। मार्जिन 17 फीसदी से घटकर 16 फीसदी पर और मुनाफा 8.8 फीसदी घटकर 67.3 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में कंपनी की फाइनेंस कॉस्ट 244 करोड़ से बढ़कर 353 करोड़ करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, अन्य खर्च 175 करोड़ रुपए से बढ़कर 255 करोड़ रुपए पर रही है।

CEIGALL INDIA की खास बातें

कंपनी की ऑर्डरबुक 12,153 करोड़ रुपए है। कंपनी के 22 प्रोजेक्ट पर काम जारी है। इसमें 7 HAM प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। 31 मार्च तक कंपनी का बुक टू बिल रेश्यो 3.1 गुना रहा था।

ALMM में सोलर सेल की होगी एंट्री, सोलर सेक्टर को मिलेगा मेगा पुश, टाटा पावर और अदानी ग्रीन को होगा फायदा

CEIGALL INDIA की चाल पर नजर डालें तो आज ये शेयर 3.10 रुपए यानी 0.84 फीसदी गिरकर 364.45 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 376.40 रुपए और दिन का लो 345.50 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 424.80 रुपए और 52 वीक लो 293.00 रुपए है। स्टॉक 1 हफ्ते में 6.35 फीसदी और 1 महीने में 12.12 फीसदी भागा है। हालांकि पिछले 3 महीने में ये 1.62 फीसदी टूटा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।