निफ्टी-बैंक निफ्टी में अनुज सिंघल की ये रणनीति दिलाएगी मुनाफा, इन 2 शेयरों पर हैं उनका बुलिश नजरिया

अनुज सिंघल ने कहा कि आज HDFC बैंक की चाल पर नजर रखनी जरूरी है। किसी वक्त HDFC बैंक में FIIs की बिकवाली रुकेगी। बैंक निफ्टी 3 बार 20 DMA तक फिसला, हर बार बचाया। फिलहाल सभी ट्रेड इंट्राडे आधार पर लें।

अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 9:40 AM

अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार के टेक्स्चर की परीक्षा है। अगर गैप-अप टिका तो बड़ा पॉजिटिव होगा। निफ्टी का 2-3 दिनों की ऊंचाई पर बंद होना जरूरी है। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 21,352 (गुरुवार की क्लोजिंग) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 21,247 (गुरुवार का निचला स्तर) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 21,459 (गुरुवार का उच्च स्तर) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 21,625 (ऑप्शंस आधारित) पर है। तेजी नाकाम होने पर बेचें, और 21,625 पर स्टॉपलॉस लगाए। वहीं 21,450-21500 के बीच सपोर्ट पर खरीदें और इसके लिए 21,352 का स्टॉपलॉस लगाए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि आज HDFC बैंक की चाल पर नजर रखनी जरूरी है। किसी वक्त HDFC बैंक में FIIs की बिकवाली रुकेगी। बैंक निफ्टी 3 बार 20 DMA तक फिसला, हर बार बचाया। फिलहाल सभी ट्रेड इंट्राडे आधार पर लें। बैंक निफ्टी का पहला सपोर्ट 44,705 (200 DMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 44,429 (गुरुवार का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 45,139 (गुरुवार का उच्त स्तर) पर है। 45,150-45,200 पार होने में नाकाम हो तो बिकवाली करें और 45,300 का स्टॉपलॉस लगाए। 44,600-44,800 के सपोर्ट पर खरीदारी करें।


बाजार के लिए बड़ा हफ्ता

इस हफ्ते मारुति, SBI, टाटा मोटर्स, ITC , डॉ रेड्डीज, NTPC के नतीजे आएगे। साथ ही फेड का फैसला 31 जनवरी की रात को आएगा। 1 फरवरी को बजट और वीकली एक्सपायरी दोनों है। ऑटो बिक्री के आंकड़े 1 और 2 फरवरी को आएंगे।

बाजार: कैश रखें तैयार

अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार अब गिर चुका है। कमजोर दिल के लोग बाहर निकले। अब से लेकर 20,500 तक, हर गिरावट में 20% खरीदें। वीकेंड में हुए घटनाक्रम काफी बड़े पॉजिटिव है। 22 जनवरी की घटना राजनीति में बड़े बदलाव का प्रतीक है। नीतीश कुमार ने फिर पलटी मारी, 9वीं बार मुख्यमंत्री बने। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने अकेले लड़ने का फैसला लिया। INDI अलायंस टूटने की कगार पर है। बाजार एक बार फिर NDA की साफ जीत को ट्रिगर के रूप में देखेगा।

बिग स्टॉक्स

चोला इनवेस्टमेंट पर नजर (GREEN)

अनुज सिंघल ने चोला इनवेस्टमेंट पर खरीदारी की राय दी है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही के अच्छे नतीजे रहे। असेट क्वालिटी भी 3 साल में सबसे अच्छी रही। ब्याज से कमाई करीब 42% बढ़ी। मुनाफा 27% से ज्यादा बढ़कर `872 करोड़ रुपये पर रहा।

श्रीराम फाइनेंस पर फोकस (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा श्रीराम फाइनेंस पर नोमुरा बुलिश है और स्टॉक में 2700 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की राय दी है। कारोबार अच्छा, वैल्युएशंस में री-रेटिंग संभव है।स्थिर परफॉमेंस की उम्मीद है। मैनेजमेंट ने FY24/25 में 20%/15% AUM ग्रोथ का गाइडेंस दिया। कंपनी को कॉस्ट ऑफ फंड में आगे बढ़ोतरी की आशंका नहीं है। कंपनी को 8.9% का मार्जिन कायम रखने का भरोसा है।

Nifty -Bank Nifty Position Today: इंट्राडे में निफ्टी-बैंक निफ्टी से कमाना है मुनाफा तो इन लेवल्स पर जरुर रखें ध्यान

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।