Get App

टाटा ग्रुप के इस शेयर में सस्ता ऑप्शन लेने से होगी तगड़ी कमाई, जानें शिवांगी सरडा के दमदार कॉल्स

Tata Steel के शेयर पर आज मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने सस्ता ऑप्शन कॉल सुझाया है। उनका कहना है कि टाटा ग्रुप का ये शेयर ऑप्शन में अच्छी कमाई करके देगा। उन्होंने जनवरी की एक्सपायरी वाली 120 के स्ट्राइक वाली कॉल 3.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने को कहा। इसमें 5 रुपये का टारगेट दिखने की उम्मीद है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 2:09 PM
टाटा ग्रुप के इस शेयर में सस्ता ऑप्शन लेने से होगी तगड़ी कमाई, जानें शिवांगी सरडा के दमदार कॉल्स
PFC के शेयर पर शिवांगी सरडा ने 152 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 157 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

बाजार में लगातार चौथे दिन दबाव दिख रहा है। शुरुआती कारोबारी घंटों में निफ्टी ने इंट्राडे में 17800 के नीचे फिसल गया। बैंक निफ्टी पर भी दबाव नजर आया है। लेकिन बाद के घंटों में बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी में नीचे से 150 अंकों का सुधार देखने को मिला है। वहीं बैंक निफ्टी पर 42100 के पार निकल गया है। निफ्टी बैंक भी अब हरे निशान में कारोबार करता नजर आया। लेकिन मिडकैप अब भी लाल निशान में नजर आ रहा है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर्स एक्सप्रेस में मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने चैनल से बातचीत की। उन्होंने इस अवसर पर अपने दमदार कॉल्स बताये। इसके साथ ही उन्होंने एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

निफ्टी में आज दोपहर के दौरान 17800, 17900 और 18000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17900, 17800 और 17700 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। बैंकिंग इंडेक्स की बात करें तो दोपहर के दौरान बैंक निफ्टी पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 42000, 42200 और 42500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42000, 41900 और 41800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये।

शेयर बाजार में सिर्फ 4 दिनों में 1 एक्सपर्ट ने 14% और दूसरे ने 11% रिटर्न कमाया, आज इन्होंने किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की दमदार कॉल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें