Get App

Multibagger: पिछले एक साल में 142% की बढ़त, 7 अगस्त को बोनस शेयर का ऐलान करेगी यह कंपनी

टेक्सटाइल्स बनाने वाली कंपनी इंडो कॉटस्पिन एक पेनी स्टॉक है, जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 100 रुपये से नीचे कारोबार कर रहा है। यह स्टॉक मल्टीबैगर है और इसमें शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म आधार पर जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2 अगस्त को खत्म कारोबारी हफ्ते में इंडो कॉटस्पिन का शेयर 16 पर्सेंट से भी ज्यादा चढ़ गया, जबकि इसकी छमाही बढ़त इसे मल्टी-बैगर बनाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2024 पर 5:39 PM
Multibagger: पिछले एक साल में 142% की बढ़त, 7 अगस्त को बोनस शेयर का ऐलान करेगी यह कंपनी
इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 89 पर्सेंट की बढ़त रही है।

Indo Cotspin: टेक्सटाइल्स बनाने वाली कंपनी इंडो कॉटस्पिन एक पेनी स्टॉक है, जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 100 रुपये से नीचे कारोबार कर रहा है। यह स्टॉक मल्टीबैगर है और इसमें शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म आधार पर जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2 अगस्त को खत्म कारोबारी हफ्ते में इंडो कॉटस्पिन का शेयर 16 पर्सेंट से भी ज्यादा चढ़ गया, जबकि इसकी छमाही बढ़त इसे मल्टी-बैगर बनाती है।

कंपनी के बोर्ड की बैठक से पहले इसके शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। बोर्ड की बैठक में कंपनी बोनस इश्यू के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। साथ ही, कंपनी ने भविष्य की ग्रोथ के लिए अहम स्ट्रैटेजिक प्लान का ऐलान किया है। यह टेक्सटाइल स्टॉक फिलहाल 93.60 रुपये के स्टॉक पर कारोबार कर रहा है और इसका मार्केट कैप 39.32 करोड़ रुपये है। यह पेनी स्टॉक 2 अगस्त को 52 हफ्ते के हाई पर यानी 96 रुपये पर पहुंच गया था। 29 जुलाई से 2 अगस्त तक कंपनी के स्टॉक में 16.01 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 89 पर्सेंट की बढ़त रही है।

कंपनी का बोनस इश्यू

पिछले 6 महीने में यह स्टॉक मल्टीबैगर के तौर पर उभकर सामने आया है और पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 142 पर्सेंट की बढ़त रही है। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, टेक्सटाइल कंपनी 7 अगस्त 2024 को अपनी बैठक में इक्विटी शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगी। इसका मतलब यह है कि जरूरी नियम और शर्तों के पालन के हिसाब से कंपनी ने यह फैसला किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें