सिर्फ 4 दिन में तीन एक्सपर्ट ने कमाया 8% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों ने चार स्टॉक्स पर लगाया दांव

Triveni Turbine पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 606 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 660 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Interglobe Aviation पर Finberg Management की मधु बंसल के विरल छेड़ा ने 4526 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 4670 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Feb 21, 2025 पर 12:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Kaynes Technology पर LKP Securities के रूपक डे ने 4365 रुपये के लेवल पर 5100 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते EQUINOX Research के पंकज रांदड़, Finberg Management की मधु बंसल और LKP Securities के रुपक डे के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 8.4% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर मधु बंसल के सुझाये स्टॉक्स ने 8.6% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 8.5% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY Triveni Turbine


पंकज रांदड़ ने इसमें 606 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 660 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 580 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Interglobe Aviation

मधु बंसल ने इस स्टॉक में 4526 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4370 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 4670 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव, शार्ट टर्म में मुनाफे के लिए एक्सपर्ट्स ने इन स्टॉक्स में लगाया दांव

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kaynes Technology

रूपक डे ने इस स्टॉक में 4365 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 4184 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 5100 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Amber Enterprises

रूपक डे ने इस स्टॉक में 6005 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5840 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 6800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।