राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक को दिग्गजों की थम्स-अप, क्या है आपके पास?

जानकारों का यह भी कहना है कि यह स्टॉक 1330 के लेवल पर ब्रेक आउट दे सकता है।

अपडेटेड Aug 08, 2021 पर 2:12 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही मजबूत नतीजों को देखते हुए एनालिस्ट ने राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग में शामिल ऑटो शेयर Escorts  पर बॉय रेटिंग दी है।

    एनालिस्ट का कहना है कि भारतीय मौसम विभाग ने अच्छे मानसून की भविष्यवाणी की है जो ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी के लिए एक शुभ संकेत है। बाजार जानकारों का कहना है कि पिछले एक महीने से Escorts का शेयर प्राइस एक दायरे में बंधा दिखा है। लेकिन पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से इसमें तेजी के संकेत दिखने शुरू हुए हैं।

    जानकारों का यह भी कहना है कि यह स्टॉक 1330 के लेवल पर ब्रेक आउट दे सकता है। इस स्टॉक में फ्रेश ब्रेक आउट की संभावना जताते हुए चॉइस ब्रोकिंग के सुमित बगाड़िया ने कहा कि यह स्टॉक पिछले एक महीने से दायरे में नजर आ रहा है।  लेकिन पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से इसमें बढ़त देखने को मिल रही है और यह हमें नया ब्रेक आउट देने के कगार पर नजर आ रहा है।

    GCLसिक्योरिटीज के रवि सिंघल का कहना है कि IMD ने अच्छे मानसून के संकेत दिए हैं जो इस ट्रैक्टर स्टॉक के लिए शुभ संकेत है। कंपनी के फंडामेंटल भी काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 14 फीसदी पर रहा है जो कि 12.8 फीसदी के बाजार के अनुमान से कहीं बेहतर है।

    इस अवधि में कंपनी की कमाई और मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिली है। उन्होंने आगे कहा कि मजबूत फंडामेंटल्स और भारतीय मौसम विभाग से मिले अच्छे संकेतों को देखते हुए इस शेयर में करेंट लेवल पर लंबी अवधि के लिए पैसे लगाना चाहिए।

    वहीं सुमित बगाड़िया का कहना है कि इस स्टॉक में करेंट लेवल पर 380 रुपये शॉर्ट टर्म टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 1197 रुपये का स्टॉपलॉस लगाएं। जिनके पास ये शेयर हैं वो इसमें 1430 और 1440 रुपये के मीडियम टर्म टार्गेट के लिए बने रह सकते हैं, क्योंकि 1330 रुपये का स्तर तोड़ने के बाद यह शेयर अगले 3 महीने में 100 से 110 रुपये की बढ़त दिखा सकता है। बता दें जून 2021 तिमाही में Escorts  में राकेश झुनझुनवाला की करीब 4.8 फीसदी हिस्सेदारी थी।



    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।