Thyrocare Tech Share Price: प्रमोटर ने बेचे 1.57 करोड़ से ज्यादा शेयर, कीमत 8% तक फिसली

Thyrocare Tech Share Price: कंपनी मई 2016 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। IPO 479.21 करोड़ रुपये का था। शेयर बिक्री के बाद प्रमोटर Docon Tech की थायरोकेयर टेक में शेयरहोल्डिंग 60.92 प्रतिशत से घटकर 51.02 प्रतिशत रह गई है

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 3:22 PM
Thyrocare Tech एक दिग्गज डायग्नोस्टिक चेन है।

थायरोकेयर टेक्नोलोजिज लिमिटेड के शेयर में 13 अगस्त को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। शेयर की कीमत BSE पर दिन में पिछले बंद भाव से लगभग 8 प्रतिशत तक टूटकर 594.30 रुपये के लो तक गई। कंपनी का मार्केट कैप ​घटकर 9600 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि प्रमोटर Docon Technologies Private Limited ने 1,57,69,696 इक्विटी शेयरों की बिक्री की है। शेयरों की यह संख्या कंपनी की लगभग 9.90 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

इस शेयर बिक्री के बाद प्रमोटर Docon Tech की थायरोकेयर टेक में शेयरहोल्डिंग 60.92 प्रतिशत से घटकर 51.02 प्रतिशत रह गई है। लेकिन यह अभी भी प्रमोटर और होल्डिंग कंपनी है। थायरोकेयर टेक एक दिग्गज डायग्नोस्टिक चेन है। इसकी पूरे भारत में मौजूदगी है। इसका फोकस मरीजों, हेल्थ-टेक और वेलनेस प्रोवाइडर्स, इंश्योरेंस कंपनियों, फार्मास्युटिकल कंपनियों, फ्रेंचाइजीज, लैबोरेटरीज, अस्पतालों और सरकार को अच्छी क्वालिटी वाली और सस्ती डायग्नोस्टिक सर्विस देने पर है।

Thyrocare Tech का शेयर 6 महीनों में 50 प्रतिशत चढ़ा


Thyrocare Tech मई 2016 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। कंपनी का IPO 479.21 करोड़ रुपये का था। BSE पर मौजूद शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, जून 2026 तिमाही के अंत तक थायरोकेयर टेक में प्रमोटर्स के पास 60.92 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक महीने में 20 प्रतिशत चढ़ा है। 6 महीनों में कीमत 50 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुई है। 3 साल में कीमत 223 प्रतिशत बढ़ी है। ICICI Securities ने इस शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 650 रुपये प्रति शेयर रखा है।

UltraTech Cement Block Deal: एक झटके में बिक गए 25 लाख शेयर, कीमत 2% टूटी

कंपनी की वित्तीय सेहत

थायरोकेयर टेक का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 51.33 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 240 करोड़ रुपये रहा। EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) में 34 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 77.27 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।