Tide Water Oil Shares: टाइड वाटर ऑयल कंपनी के शेयरों में सोमवार को कारोबार के दौरान 8 फीसदी तक की तगड़ी तेजी देखी गई। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई कि इसकी प्रमोटर फर्म को बोर्ड से कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि टाइड वाटर ऑयल के ज्वाइंट प्रमोटर, स्टैंडर्ड ग्रीसेज एंड स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड को कंपनी के अतिरिक्त 3.51 लाख शेयर खरीदने की मंजूरी मिल गई है। यह ट्रांजैक्शन 28 जून, 2024 को या उससे पहले पूरा करना होगा, जो इस सप्ताह तक का समय है। ऐसा नहीं करने पर इस ट्रांजैक्शन की पूर्व-मंजूरी के लिए एक नया आवेदन करना होगा।
