निफ्टी जब तक 24400 का लेवल ब्रेक नहीं करता तब तक इसमें खरीदारी के मौके तलाशने चाहिए- एक्सपर्ट

निफ्टी पर मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि इंट्राडे के लिए निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन लेनी चाहिए। इसमें 24400 और 24450 के आस-पास स्टॉपलॉस लगाएं। निफ्टी एक बार फिर से 24580 और 24600 के लेवल तक उछल सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ हैवीवेट शेयरों की वजह से निफ्टी जरूर थोड़ा नीचे आया है लेकिन इसमें इंट्राडे में रिकवरी देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 11:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एंजेल वन के देवांग शाह ने कहा कि निफ्टी में 24400 पर नियर फ्यूचर के लिए अहम सपोर्ट दिख रहा है। जब तक ये लेवल ब्रेक नहीं करता है तब तक इंडेक्स में खरीदारी की तरफ ट्रेड लेना चाहिए

Nifty Strategy During Market Hours : शेयर बाजार में फिलहाल सेंसेक्स करीब 700 अंक गिरकर और निफ्टी तकरीबन 211 अंक गिरकर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बाजार पर राय देते हुए मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि निफ्टी में 24500 का स्तर देखने को मिल रहा है। यहां तक एक बार ये इस लेवल के नीचे भी चला गया है। इसलिए मेरा मानना है कि ये इंट्राडे में निफ्टी को लॉन्ग करने का एक मौका है। इसकी वजह ये है कि निफ्टी में 24450 और 24500 एक मजबूत सपोर्ट जोन है। इसमें जो 300 से 400 प्वाइंट की रैली देखी गई थी। उसके लिहाज से सपोर्ट इसमें 24420 के आस-पास दिख रहा है। इसलिए इंट्राडे के लिए निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन लेनी चाहिए। इसमें 24400 और 24450 के आस-पास स्टॉपलॉस लगाएं। निफ्टी एक बार फिर से 24580 और 24600 के लेवल तक उछल सकता है।

मिडकैप स्मॉलकैप शेयरों में अभी घबराहट नहीं दिख रही है। इसलिए एडवांस डिक्लाइन रेशियो फिलहाल पॉजिटिव नजर आ रहा है। कुछ हैवीवेट शेयरों की वजह से निफ्टी जरूर थोड़ा नीचे आया है लेकिन मुझे अभी भी लग रहा है इसमें इंट्राडे में रिकवरी देखने को मिल सकती है।

आज इंट्राडे में इनमें हो सकती है जोरदार कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर कराई ट्रेंडिंग


कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले की बाजार पर राय

कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले ने कहा कि निफ्टी में कल जो करेक्शन आया था आज बाजार ने उसी को बढ़ाया है। इसमें बाउंस बैंक आने के लिए 24500 का लेवल काफी अहम है। मिडकैप स्मॉलकैप में मजबूती दिख रही है। जिनके ब्रॉडर फॉर्मेशन अच्छे हैं वहां ब्रेकआउट देखने को मिल रहे हैं। इनमें खरीदारी के मौके देखे जाने चाहिए।

एंजेल वन के देवांग शाह की बाजार पर राय

देवांग शाह ने बाजार पर अपनी राय देते हुए कहा कि हमने पहले भी चर्चा की थी कि बाजार में वोलैटाइल सेशन देखने को मिल सकता है। इस समय वैसे भी बाजार में वोलैटिलिटी देखने को मिली है। निफ्टी में 24400 पर नियर फ्यूचर के लिए अहम सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी जब तक ये लेवल ब्रेक नहीं करता है तब तक इंडेक्स में खरीदारी की तरफ ट्रेड लेना चाहिए। हालांकि निफ्टी ऊपर की तरफ 24800 पर रेजिस्टेंस का सामना कर रहा है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।