Get App

Tips Music Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 33% बढ़कर ₹58.7 करोड़ रहा, हर शेयर पर 5 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

Tips Music Q3 Results: म्यूजिक इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनी टिप्स म्यूजिक लिमिटेड ने सोमवार 19 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 33% बढ़कर 58.7 करोड़ रुपये हो गया है। यह मजबूत प्रदर्शन मुख्य रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बेहतर मोनेटाइजेशन और रेवेन्यू ग्रोथ के कारण हुआ है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 3:31 PM
Tips Music Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 33% बढ़कर ₹58.7 करोड़ रहा, हर शेयर पर 5 रुपये के डिविडेंड का ऐलान
Tips Music Q3 Results: डिविडेंड के जरिए कुल 63.91 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा

Tips Music Q3 Results: म्यूजिक इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनी टिप्स म्यूजिक लिमिटेड ने सोमवार 19 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 33% बढ़कर 58.7 करोड़ रुपये हो गया है। यह मजबूत प्रदर्शन मुख्य रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बेहतर मोनेटाइजेशन और रेवेन्यू ग्रोथ के कारण हुआ है।

वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 94.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। दिसंबर तिमाही में कंपनी के ऑपरेटिंग EBITDA में भी जोरदार बढ़त देखने को मिली और यह 34% की छलांग के साथ ₹74.5 करोड़ पर पहुंच गया। EBITDA मार्जिन बढ़कर 79% हो गया। ये आंकड़े टिप्स म्यूजिक के एसेट-लाइट, डिजिटल-फोकस्ड बिजनेस मॉडल को दिखाता है, जहां डिजिटल स्ट्रीमिंग, यूट्यूब, स्पॉटिफाई और अन्य प्लेटफॉर्म्स से लगातार आय बढ़ रही है।

दिसंबर तिमाही के दौरान Tips Music ने कुल 108 नए गाने रिलीज किए, जिनमें 70 फिल्मी और 38 नॉन-फिल्म ट्रैक्स शामिल रहे। इससे हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में कंपनी का कंटेंट कैटलॉग और मजबूत हुआ। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी कंपनी को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिला और तिमाही के अंत तक उसके यूट्यूब सब्सक्राइबर्स बढ़कर 145.3 मिलियन हो गए।

डिविडेंड का भी ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें