एंटरटेनमेंट, म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन इंडस्ट्री की कंपनी टिप्स म्यूजिक के शेयरहोल्डर्स 12 अक्टूबर को जबरदस्त मुनाफे में हैं। वजह है शेयर में दिखा बंपर उछाल। दिन में बीएसई पर शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 8.5 प्रतिशत तक चढ़कर 691 रुपये के हाई तक गई। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसके जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के नतीजे 15 अक्टूबर को जारी होंगे।
