Titagarh Rail System Shares: टीटागढ़ रेल सिस्टम के शेयरों में आज 31 जुलाई को 8% तक की तगड़ी गिरावट आई। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट उसके जून तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद आया है। कंपनी का मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 8% बढ़कर 66.9 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 61.79 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) दोनों में जून तिमाही के दौरान गिरावट देखी गई।
