Titagarh Rail Systems में मॉर्गन स्टेनली ने खरीदे ₹85 करोड़ के शेयर, कीमत 3% उछली

Titagarh Rail Systems Share Price: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स की सबसे बड़ी कस्टमर भारतीय रेलवे है। कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी कस्टमर रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड है। कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 40.46 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। टीटागढ़ रेल सिस्टम्स जल्द ही अपने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा करने वाली है

अपडेटेड Oct 17, 2024 पर 4:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का शेयर 17 अक्टूबर को बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ खुला।

Titagarh Rail Systems Stock Price: रेलवे वैगन्स के लिए प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयरों में 17 अक्टूबर को इंट्राडे में 8 प्रतिशत तक की बढ़त दिखाई दी। मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर पीटीई ने कंपनी में एक बल्क डील में 0.57 प्रतिशत हिस्सेदारी या 7.63 लाख शेयर खरीदे हैं। इस ट्रांजेक्शन की वैल्यू 85.5 करोड़ रुपये रही। शेयरों की खरीद 1,120 रुपये प्रति शेयर पर हुई। इस बीच टीटागढ़ रेल सिस्टम्स में स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने 0.59 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,120.12 रुपये प्रति शेयर के एवरेज प्राइस पर बेची। ट्रांजेक्शन की वैल्यू 88.6 करोड़ रुपये रही।

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का शेयर 17 अक्टूबर को बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 8 प्रतिशत तक उछला और 1223.85 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 3.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1171.05 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 15700 करोड़ रुपये है।

3 महीनों में Titagarh Rail Systems शेयर की कीमत 30% घटी


बीएसई के डेटा के मुताबिक, पिछले एक साल में शेयर की कीमत 47 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले एक सप्ताह में कीमत 8 प्रतिशत उछली है। वहीं 3 महीनों में शेयर 30 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 40.46 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Nestle India Q2 Results: सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा घटकर 899 करोड़, रेवेन्यू में इजाफा

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स की सबसे बड़ी कस्टमर भारतीय रेलवे है। यह कंपनी के रेवेन्यू में 45% का योगदान देती है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी कस्टमर रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड है, जो टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के रेवेन्यू में 17% का योगदान देती है। कंपनी जल्द ही अपने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा करने वाली है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

SRF Ltd के शेयर में आ सकती है 9% गिरावट, UBS ने दी बेचने की सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।