Titan Company Shares: टाइटन कंपनी की मार्केट वैल्यू बीते 21 नवंबर को 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई। स्टॉक में इस साल अबतक करीब 34% की जोरदार तेजी देखी गई है और नवंबर में यह स्टॉक करीब 6% बढ़ा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज 23 नवंबर को कारोबार के दौरान स्टॉक ने अपने 52-हफ्तों का नया उच्च स्तर छुआ और 3,441.45 रुपये पर पहुंच गया। क्या टाइटन कंपनी के शेयरों में यह तेजी आगे भी जारी रहेगी? अधिकतर एनालिस्ट्स टाइटन के स्टॉक पर बुलिश हैं। ज्वैलरी बिजनेस में कंपनी की ग्रोथ शानदार रही है और इस मार्केट में इसकी पोजिशन भी बढ़िया है। हालांकि कुछ एनालिस्ट्स सतर्क रहने की भी सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि हीरे की कम कीमतें मुनाफे पर दबाव डाल सकती हैं।
