मंगलवार 24 दिसंबर को ये 5 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Jubilant Food पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए Jubilant Food के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 705 से 710 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 691 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 682 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 9:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Macrotech Developers पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 1500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: बाजार में 5 दिनों की गिरावट के बाद आज तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 499 प्वाइंट और निफ्टी में 166 प्वाइंट की तेजी रही। आज रियल्टी, FMCG, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। एनर्जी, PSE, तेल-गैस शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। लेकिन ऑटो, फार्मा शेयरों पर दबाव नजर आया। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Titan

प्रकाश गाबा ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए टाइटन में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3397 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3450 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 3387 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - Dabur


मानस जायसवाल ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए डाबर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 508 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें बने रहने पर 520 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है। जबकि इसमें 504 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - Reliance

राजेश सातपुते ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1220 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1260 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1200 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, आज एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई जोरदार खरीदारी

Axis Securities के राजेश पालवीय का BTST कॉल - Jubilant Food

राजेश पालवीय ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए जुबिलेंट फूड में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 691 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 705 से 710 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 682 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का BTST कॉल - Macrotech Developers

शिल्पा राउत ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए मैक्रोटेक डेवलपर्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1441 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1390 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।