Today Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती हैं। बता दें कि दिनभर की उठापटक के बाद बाजार 28 नवंबर को हरे निशान में बंद हुआ । निफ्टी 19,900 के पार बंद हुआ । 20 सितंबर के बाद निफ्टी 19,900 के पार बंद होने में कामयाब रहा । कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 204.16 अंक या 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 66,174.20 पर बंद हुआ । वहीं, निफ्टी 95.00 अंक या 0.48 फीसदी चढ़कर 19,889.70 पर बंद हुआ । आज लगभग 1872 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1750 शेयर गिरे । जबकि 159 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ ।ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।
