आज भारतीय बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। 17 जुलाई को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। निफ्टी आज 19700 के ऊपर की क्लोजिंग देने में कामयाब रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 529.03 अंक या 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 66,589.93 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 147.00 अंक या 0.75 फीसदी बढ़ कर 19711.50 पर बंद हुआ है। ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।
